बुद्धम शरणं इंटर कालेज में टीईटी की परीक्षा के दौरान एसटीएफ का छापा, प्रिंसिपल समेत 5 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर के छावनी लाइन के बुद्धम शरणं इंटर कालेज में बुधवार को टीईटी की परीक्षा के समय एसटीएफ ने छापा मारा। इस दौरान डीएम और एसपी ने नकल सामग्री के साथ पांच लोगों को पकड़ा लिया। इसके बाद सभी को कोतवाली ले जाया गया है।
यूपी टीईटी परीक्षा के दौरान बुधवार को गाजीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बुद्धम शरणं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पारस सिंह कुशवाहा व उनके तीन रिश्तेदार चंद्रभान कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, चंद्रपाल कुशवाहा और लिपिक सियाराम यादव को सामूहिक रूप से पेपर आउट करने के प्रयास के आरोप में एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने गिरफ्तार किया।
डीएसपी विनोद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों द्वारा प्रश्न पत्रों को मोबाइल से स्कैन करने के बाद हल कर डेढ़ लाख रुपये में परीक्षार्थियों को बेचने की योजना थी। गिरफ्तार अजीत के मोबाइल में पत्रों के सी और डी सेट के कुल 50 पेज बरामद किए गए हैं और कुछ पत्रों के प्रिंटिंग पत्र भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार पारस कुशवाहा इसके पहले भी वर्ष 2016 में यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस परीक्षा प्रकरण में भी जेल जा चुका है।