फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF has arrested three smugglers with brown sugar in Varanasi

वाराणसी में नशे की खेप बरामद: 1.25 करोड़ की क्रूड ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से होती थी सप्लाई

Sat, 25 Jun 2022 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 25 Jun 2022 10:51 PM IST
सार

एसटीएफ वाराणसी इकाई के एएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार सूचना मिली थी कि झारखंड से अवैध मादक पदार्थ (क्रूड ब्राउन शुगर) की बड़ी खेप कैंट रोडवेज बस स्टेशन के पास आने वाली है। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
STF has arrested three smugglers with brown sugar in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में एसटीएफ ने अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को शनिवार को कैंट रोडवेज से गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो 250 ग्राम क्रूड ब्राउन शुगर और फोर्ड कार बरामद हुई है। एसटीएफ के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.25 करोड़ रुपये है। मामले को लेकर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी इकाई के एएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार सूचना मिली कि झारखंड से अवैध मादक पदार्थ (क्रूड ब्राउन शुगर) की बड़ी खेप लेकर कुछ लोग कैंट रोडवेज बस स्टेशन के पास आने वाले है। इस पर उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी शुरू की। सूचना पर लखनऊ नंबर की फोर्ड कार को रोका गया। कार सवार तस्कर झारखंड के चतरा, राजपुर अंतर्गत कुरकुटा निवासी सत्येंद्र भोक्ता, बाराबंकी के ससौली थाना अंतर्गत हाजपुर निवासी कृष्ण कन्हैया और बाराबंकी के कोठी थाना अंतर्गत मिर्जापुर निवासी प्रभात कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

कार से ही एक किलो दो सौ पचास ग्राम क्रूड ब्राउन शुगर बरामद हुई। एसटीएफ की पूछताछ में कृष्ण कन्हैया ने बताया कि सत्येंद्र भोक्ता ही झारखंड से मादक पदार्थ मुहैया कराता है। वह कार चालक प्रभात के संग कैंट रोडवेज पर सत्येंद्र से ब्राउन शुगर लेने के लिए पहुंचा था। 


तस्करी में तीन माह पूर्व भी पकड़ा गया था आरोपी कृष्ण 
एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि झारखंड से तस्करी कर लाए गए ब्राउन शुगर को कृष्ण कुमार बाराबंकी समेत अन्य जिलों में सप्लाई करता है। मादक पदार्थ की तस्करी में वह 30 मार्च 2022 को बाराबंकी में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed