फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stay on appointment of two teachers at Kedarnath Sanskrit Mahavidyalaya in Varanasi

वाराणसी: केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय में दो शिक्षकों की नियुक्ति पर लगी रोक, जानें- क्या है पूरा मामला

Thu, 01 Oct 2026 11:56 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 01 Oct 2026 11:56 AM IST
सार

गोपपुर संस्कृत महाविद्यालय का मामला कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और फर्जी नियुक्तियों से संबंधित शिकायतों से जुड़ा है। विश्वविद्यालय को इस मामलों में पहले से दो शिकायतें मिली थीं। 

विज्ञापन
Stay on appointment of two teachers at Kedarnath Sanskrit Mahavidyalaya in Varanasi
केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय गोपपुर में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर चल रही शिकायतों के मामले में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने प्रस्तावित नियुक्तियों को बुधवार को अनुमोदन देने से इन्कार कर दिया है। विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति की स्वीकृति के बाद कुलसचिव राकेश कुमार ने महाविद्यालय के प्रबंधक को पत्र लिख कर नियुक्ति अनुमोदन प्रस्ताव को पास कर दिया।

विज्ञापन


गोपपुर संस्कृत महाविद्यालय का मामला कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और फर्जी नियुक्तियों से संबंधित शिकायतों से जुड़ा है। विश्वविद्यालय को इस मामलों में पहले से दो शिकायतें मिली थीं। पहली शिकायत 28 मई 2025 को ककरमत्ता निवासी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की थी। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी शिकायत गोपपुर सच्चिदानंद पांडेय सात अगस्त 2025 को की थी। शिकायतों पर कार्रवाई के लिए गठित समिति ने जांच की। समिति ने पाया कि केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय को महाविद्यालय स्तर का राज्य अनुदान एवं पद सृजन संबंधी शासनादेश प्रबंधक की ओर से प्रस्तुत नहीं किया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित नियुक्ति अनुमोदन प्रस्ताव में आरक्षण नियमों का अनुपालन का साक्ष्य भी प्रस्तुत नहीं किया गया। संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव को इन नियुक्तियों पर रोक लगाते हुए उच्चाधिकारियों को कार्रवाई से अवगत कराया है। पत्र में लिखा है कि केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय पर भ्रष्टाचार और फर्जी नियुक्तियों जैसे आरोप लगाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed