फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Statue of Mahamana installed in Composite School, Sunderpur

Varanasi News: कंपोजिट विद्यालय सुंदरपुर में स्थापित की गई महामना की प्रतिमा

Fri, 26 Dec 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Statue of Mahamana installed in Composite School, Sunderpur
कंपोजिट विद्यालय सुंदरपुर के प्रांगण में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह मना। महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा विद्यालय प्रांगण में स्थापित की गई। मूर्ति का अनावरण पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने किया। शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण और बीएचयू के कुल गीत गायन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना सन् 1928 में मालवीय जी ने की थी। मालवीय जी न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी और महान देशभक्त थे। अध्यक्षता कर रहे चिकित्सक प्रो. केके त्रिपाठी ने कहा कि मालवीय जी इस देश में शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक क्रांति के माध्यम से आम आदमी के व्यक्तित्व विकास के पक्षधर थे। विशिष्ट अतिथि प्रो. मनीष मिश्रा ने भी विचार रखे। चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एसएन शंखवार ने मालवीय जी और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि मालवीय जी और अटल जी का जन्मदिन तो एक तिथि पर है ही दोनों की सामाजिक राजनीतिक दृष्टि में भी अद्भुत समानता है। विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले व्यक्तियों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। स्वागत डॉ. अरविंद कुमार शुक्ल ने किया। संयोजन मालवी सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मिश्रा प्रिंस, धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉ. सुमन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed