{"_id":"6709eecf2d77ed28060dad16","slug":"state-level-boxing-championship-will-be-held-from-14th-to-16th-october-at-bhu-amphitheater-ground-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू के रिंग में प्रदेश भर से उतरेंगे 400 बॉक्सर, 120 बेटियां भी दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू के रिंग में प्रदेश भर से उतरेंगे 400 बॉक्सर, 120 बेटियां भी दिखाएंगी दमखम
Sat, 12 Oct 2024 09:06 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 12 Oct 2024 09:06 AM IST
सार
वाराणसी में बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड पर 14 से 16 अक्तूबर तक मुक्केबाजी की प्रतियोगिता होगी। पहले स्थान वाले मुक्केबाज को नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
मुक्केबाजी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में दो दिन बाद मुक्केबाजी की स्टेट लेवल की चैंपियनशिप होगी। प्रदेश भर से 400 मुक्केबाज काशी आएंगे, जिसमें 120 छात्राएं होंगी। बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड पर दो रिंग बनाए गए हैं। पहले स्थान वाले मुक्केबाज को नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग को 20 साल बाद 68वीं प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप की जिम्मेदारी मिली है। इसके पहले काशी में 2004 में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता कराई गई थी। संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन