SSVV Convocation: संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में 20 छात्र-छात्राओं को 29 पदक, पदक सूची जारी; देखें लिस्ट
Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह में 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को 29 पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम पदक सूची जारी कर दी है। सम्मानित होने वालों में 13 छात्र और सात छात्राएं शामिल हैं। विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को अंतिम पदक सूची जारी की। इसमें तमन्ना बानो समेत कुल 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है, जिन्हें 29 पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 13 छात्र और सात छात्राएं शामिल हैं।
कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की स्वीकृति के बाद परीक्षा नियंत्रक ने यह सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की। 29 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह में रवि दीक्षित को सर्वाधिक पांच पदक और पुष्कर तिवारी को तीन पदक मिलेंगे। इस बार छात्र-छात्राओं के माता-पिता को भी सम्मानित किया जाएगा।
कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को जारी प्रारंभिक सूची में 32 मेधावियों को कुल 54 स्वर्ण पदक दिए जाने का प्रस्ताव था। अंतिम सूची जारी करने से पहले आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। उनके निस्तारण के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची जारी की गई। पहले की सूची में कायनात खानम का भी नाम शामिल था, जिन्हें एक पदक मिलना था।
संस्कृत की दुनिया में नारी शक्ति का दम
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पदक पाने वालों में छात्रों की संख्या अधिक है, लेकिन उपलब्धियों के मामले में छात्राएं भी पीछे नहीं हैं। अंतिम सूची में छात्राओं ने कई महत्वपूर्ण विषयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। तमन्ना बानो ने आयुर्वेद में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। अनुराधा मिश्रा ने पुराणेतिहास और विशाखा शुक्ला ने बौद्ध दर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा गरिमा और बबली दीक्षित ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
| क्रम | छात्र/छात्रा | पदकों की संख्या | पदक |
| 1. | रवि दीक्षित | 5 | कैप्टन उमाकांत शुक्ल स्वर्ण पदक, डॉ. निगम शर्मा स्वर्ण पदक व तीन अन्य |
| 2. | पुष्कर तिवारी | 3 | गंगामणि स्वर्ण पदक, श्रीरामजी लाल शास्त्री स्वर्ण पदक व एक अन्य |
| 3. | ब्रह्मचारी हनुमान चैतन्य | 2 | श्री विवेकानंद स्वर्ण पदक समेत दो पदक |
| 4. | तमन्ना बानो | 2 | मंगनीराम बागड़ स्वर्ण पदक, पं. दयाशंकर द्विवेदी स्वर्ण पदक |
| 5. | गोविंद सांपकोटा | 2 | ऋषिकेश स्वर्ण पदक, ज्योतिषाचार्य परीक्षा पदक |
| 6. | श्रीकांत मिश्र | 1 | महाराज कर्ण सिंह स्वर्ण पदक |
| 7. | प्रभानंशु पांडेय | 1 | राम प्रताप शास्त्री स्वर्ण पदक |
| 8. | कुचुक अर्तेमी वैसीलीविच | 1 | काशिराज कांस्य पदक (विदेशी छात्र) |
| 9. | अनुराधा मिश्रा | 1 | पुराणेतिहासाचार्य परीक्षा पदक |
| 10. | महेशमणि त्रिपाठी | 1 | प्राचीन राजशास्त्रार्थशास्त्राचार्य परीक्षा पदक |
| 11. | प्रशांत तिवारी | 1 | सांख्ययोगतंत्रागमाचार्य परीक्षा पदक |
| 12. | नीरज कुमार चौबे | 1 | पूर्वमीमांसाचार्य परीक्षा पदक |
| 13. | विशाखा शुक्ला | 1 | बौद्ध दर्शनाचार्य परीक्षा पदक |
| 14. | नंदा सीरी | 1 | पालि थेरवादाचार्य परीक्षा पदक |
| 15. | आनंद जैन | 1 | प्राकृत जैनागमाचार्य परीक्षा पदक |
| 16. | शिव कुमार यादव | 1 | भाषा विज्ञानाचार्य परीक्षा पदक |
| 17. | अदिति पांडेय | 1 | श्रीमती शशिकला शर्मा स्वर्ण पदक |
| 18. | गरिमा | 1 | श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्वर्ण पदक |
| 19. | बबली दीक्षित | 1 | श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्वर्ण पदक-2016 |
| 20. | केशव किशोर पांडेय | 1 | वक्रतुंड शुक्ल स्वर्ण पदक |