फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSP Varanasi: पुलिस की मुस्तैदी को परखने देर शाम कप्तान बाइक पर निकले, देखें तस्वीरें...

Fri, 06 Nov 2020 11:21 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 06 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
SSP Varanasi went out on bike test the police alert
बाइक पर शहर भ्रमण के लिए निकलते एसएसपी वाराणसी अमित पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक शुक्रवार देर शाम बाइक से शहर में भ्रमण के लिए निकले। वाराणसी के लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने और भयमुक्त माहौल के लिए एसएसपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। एसएसपी अपने कैंप कार्यालय से बाइक से नदेसर, अंधरापुल, लहरतारा, महमूरगंज, लंका, दुर्गाकुंड, भेलूपुर, रथयात्रा और सिगरा क्षेत्र का भ्रमण किए।

SSP Varanasi went out on bike test the police alert

एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि वाराणसी में अपराध पर लगाम लगाना और लोगों को भयमुक्त वातावरण देने के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस की मुस्तैदी को सुधारने के लिये वह लगातार प्रयास में हैं। इसीलिए शुक्रवार शाम बाइक से वह शहर में निकले। इस दौरान एसएसपी ने शराब की दुकानों और आभूषणों की दुकानों के आसपास पुलिस की मुस्तैदी का जायजा लिया।

SSP Varanasi went out on bike test the police alert

लंका चौराहे के समीप खुले में सिगरेट पी रहे युवकों को एसएसपी ने दौड़ाकर पकड़ा। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। उन्होंने पुलिस से कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने की हिदायत दी। एसएसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की जहां भी मुस्तैदी की कमी मिली है, वहां उन्हें ब्रीफ कर समझाया गया है कि सही से ड्यूटी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
SSP Varanasi went out on bike test the police alert
इस दौरान एसएसपी ने राहगीरों से भी बातचीत की। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को जांचा। एसएसपी अमित पाठक ने थाना इंचार्ज, बीट अफसर और चौकी प्रभारियों की लोकेशन भी देखी। एसएसपी ने कहा कि सेवा में लापरवाही मिलने पर किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। बताया कि कहीं भी कोई कमी नही मिली है। उधर, एसएसपी के बाइक से भ्रमण की सूचना पर थानेदारों की सांस अटकी रही। एसएसपी जब अपने कैंप कार्यालय पहुंच गए तो सभी ने राहत की सांस ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed