फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSP prabhakar chaudhri

जा रहा हूं...कप्तान साहब को सुनाऊंगा व्यथा, और दरोगा ने दर्ज कराया केस

Tue, 05 Nov 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
SSP prabhakar chaudhri
वाराणसी। नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी के तल्ख तेवर का असर दिखने लगा है। इसकी बानगी सोमवार को मंडुवाडीह थाने में देखने को मिली। दरअसल, मनबढ़ों की मारपीट में घायल बस खलासी मंडुवाडीह थाने पर गया तो एक दरोगा कार्रवाई की बजाय उसे नियम-कानून का हवाला देकर टरकाने लगे। मिन्नतों के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो खलासी ने कहा कि ठीक है कप्तान साहब के पास जाकर उन्हीं को अपनी व्यथा सुनाऊंगा। इतना सुनते ही दरोगा ने खलासी को नजदीक बुलाया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना से संबंधित खलासी की आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना के लाधरपुर निवासी खुशियाल धरकार के अनुसार वह चांदपुर चौराहा पर बस में सवारी बैठा रहा था। इसी दौरान स्कार्पियो सवार छह-सात लोग आए और गालीगलौज करते हुए खुशियाल की पिटाई किए। सभी ने बस में आग लगाने की धमकी भी दी। खुशियाल ने बताया कि वह मंडुवाडीह थाने शिकायत करने गया तो मौजूद दरोगा अजय दुबे ने पूरी बात सुनी। उसने कहा कि वह अनुसूचित जाति का है तो दरोगा न कहा कि कैसे मान लूं, आधार कार्ड लाओ। इसके साथ ही मुकदमा न दर्ज करने के लिए इधर-उधर की बातें करने लगे। खुशियाल ने एसएसपी के पास जाकर शिकायत करने की बात कही तो मंडुवाडीह थाने में उसकी तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद निवासी राजू सिंह और जटाशंकर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed