नेशनल जियोग्राफी चैनल पर दिखेगा श्री काशी विश्वनाथ धाम, बाबा की शयन आरती व गंगा तट की शूटिंग शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण और सुंदरीकरण परियोजना को अब नेशनल जियोग्राफी चैनल पर दिखाया जाएगा। इसके लिए नेशनल जियोग्राफी की टीम ने मंगलवार को मंदिर से लेकर कॉरिडोर तक की शूटिंग की। इसमें टीम ने उन सभी पहलुओं पर रिकॉर्डिंग की जिन परेशानियों को झेलते हुए मंदिर प्रशासन ने इस कॉरिडोर के कार्य को आगे बढ़ाया।
मंगलवार सुबह ही पूरी तैयारी के साथ पहुंची टीम ने जहां काशी विश्वनाथ मंदिर के बंद होने के बाद रात में चल रहे भवनों के ध्वस्तीकरण और उठ रहे मलबे को शूट किया। वहीं अधिकारियों द्वारा लोगों से बातचीत करने, भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद मिले प्राचीन मंदिरों को सहेजने के लिए के लिए किए जा रहे प्रयास को भी अपने कैमरे में कैद किया है।
दो दिनों तक चलने वाले शूटिंग में कमिश्नर दीपक अग्रवाल और मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने टीम के सदस्यों के साथ हुई बातचीत में इस पूरे कार्य को संपन्न कराने में आने वाली चुनौतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
इसके अलावा नेशनल जियोग्राफी की टीम ने मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को दी जा रही हेल्प डेक्स की सुविधा के अलावा विदेशी पर्यटकों को हेल्प डेस्क के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं को भी अपनी रिकार्डिंग में शामिल किया। सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी को यह शो दिखाया जाएगा।