फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Varanasi international cricket stadium to host two Cooch Behar Trophy Under-19 matches

खेल समाचार: वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के दो मुकाबलों की मेजबानी

Wed, 30 Sep 2026 09:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 30 Sep 2026 09:56 PM IST
सार

वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के दो मुकाबलों की मेजबानी मिली है। यूपीसीए के अनुसार काशी में पहला मैच तीन से छह दिसंबर और दूसरा मुकाबला 11 से 14 दिसंबर तक खेला जाएगा। दोनों मैचों के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे शहर में क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Sports News Varanasi international cricket stadium to host two Cooch Behar Trophy Under-19 matches
खेल जगत की रोचक खबर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने आने वाले सत्र में वाराणसी और अयोध्या को नए सेंटर के रूप में मंजूरी दी है। इस कड़ी में वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के दो मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है। काशी में पहला मैच तीन से छह दिसंबर और दूसरा मैच 11 से 14 दिसंबर तक खेला जाएगा। क्रिकेट सत्र में पहली बार शामिल वाराणसी में कूच बिहार ट्रॉफी के तहत यूपी बनाम पुडुचेरी और यूपी बनाम छत्तीसगढ़ के बीच मैच खेले जाएंगे।  

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर अयोध्या क्रिकेट स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) का एक मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में यूपी अपने सभी घरेलू मुकाबले कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेलेगा। यूपीसीए की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद और सहारनपुर में बोर्ड ट्रॉफी (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से संबद्ध) मुकाबले खेले जाएंगे। अयोध्या में यूपी बनाम असम के बीच मैच होगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार उत्तर प्रदेश में बीसीसीआई के मुकाबलों लिए पहली बार सात सेंटर बनाए गए हैं, जो प्रदेश में बढ़ रही क्रिकेट गतिविधियों को दर्शाता है। जहां तक वाराणसी और अयोध्या की बात है तो वहां होने वाले मुकाबलों से पहले बीसीसीआई टीम का निरीक्षण किया जाएगा। हालांकि दोनों ही स्टेडियम तैयार हैं और यहां बोर्ड ट्राॅफी मुकाबला आयोजन करवाने में कोई समस्या नहीं आने वाली है। इन दो शहरों के अलावा गाजियाबाद में प्रस्तावित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मुकाबले से पहले बीसीसीआई की टीम निरीक्षण करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबला तिथि  आयोजन स्थल
यूपी बनाम महाराष्ट्र (सीके नायडू ट्रॉफी) 12 से 15 अक्तूबर विक्टोरिया पार्क, मेरठ
यूपी बनाम आंध्र प्रदेश (सीके नायडू ट्रॉफी) 19 से 22 अक्तूबर इकाना स्टेडियम, लखनऊ
यूपी बनाम असम (सीके नायडू ट्रॉफी) 25 से 18 जनवरी अयोध्या क्रिकेट स्टेडियम
यूपी बनाम उत्तराखंड (सीके नायडू ट्रॉफी) दो से पांच फरवरी गाजियाबाद क्रिकेट स्टेडियम
यूपी बनाम गुजरात (कूच बिहार ट्रॉफी) 26 से 29 नवंबर सहारनपुर क्रिकेट स्टेडियम
यूपी बनाम पुडुचेरी (कूच बिहार ट्रॉफी) तीन से छह दिसंबर वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम
यूपी बनाम छत्तीसगढ़ (कूच बिहार ट्रॉफी) 11 से 14 दिसंबर वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम
यूपी बनाम गोवा (रणजी ट्रॉफी) 18 से 21 दिसंबर ग्रीनपार्क स्टेडियम, कानपुर
यूपी बनाम गोवा (रणजी ट्राॅफी) दो से पांच नवंबर ग्रीनपार्क स्टेडियम, कानपुर
यूपी बनाम जम्मू कश्मीर (रणजी ट्रॉफी) 24 से 27 जनवरी ग्रीनपार्क स्टेडियम, कानपुर

तेजवीर ने हरियाणा में जीता राष्ट्रीय कुश्ती का 10वां पदक
वीरलोरिक व्यायामशाला गौराकला के कुश्ती खिलाड़ी तेजीवीर यादव ने हरियाणा के करनाल में हुई ओपन सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में 10वां राष्ट्रीय पदक जीत लिया है। वे हर रोज अखाड़े में चार से पांच घंटे अभ्यास करते हैं। उनके प्रदर्शन पर क्षेत्रीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटी। उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत तेजवीर सिंह यादव ने यह सफलता करनाल में 75वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में पाई। उन्होंने 70 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। उस्ताद क्षमा पहलवान ने बताया कि तेजवीर सिंह यादव समेत भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू, गोरखनाथ यादव ने खुशी जताई। 

सिगरा स्टेडियम में हुआ बालिका फुटबॉल टीम का ट्रायल
प्रादेशिक सब जूनियर बालिका फुटबॉल टीम का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार हुआ। ट्रायल देने 35 खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंची थी। जिले के चयनित खिलाड़ी मंडलीय टीम का हिस्सा बनने के लिए सोमवार को ट्रायल देंगे। इसमें वाराणसी के अलावा, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के खिलाड़ी ट्रायल देंगे। प्रादेशिक प्रतियोगिता जौनपुर में 3 अक्तूबर से आयोजित है। वाराणसी मंडल की टीम का चयन 28 सितंबर को सुबह नौ बजे से किया जाएगा। चयन में 1 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 के बीच जन्म तिथि वाले खिलाड़ी खेल सकते हैं। इच्छुक बालिकाएं 27 सितंबर को सुबह 8 बजे सिगरा स्टेडियम में ट्रायल दे सकती हैं। उन्हें दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण पत्र (जो जन्म के एक साल के भीतर जारी हुआ हो) और अपना सीआरएस नंबर साथ लाना होगा। 

अवनीश ने जीता जिम्नास्टिक्स का कांस्य पदक
काशी के अवनीश कुमार विश्वकर्मा ने प्रयागराज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय सीनियर जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। उन्होंने यह उपलब्धि फ्लोर एक्सरसाइज स्पर्धा में हासिल की। यह प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर को हुई थी। अवनीश ने अपने कोच अतुल कुमार शाही के कुशल मार्गदर्शन में प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने अवनीश को बधाई दी। जिम्नास्टिक सचिव अखिलेश रावत ने भी उनका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कोच चंद्रभान, अवधेश, पूजा, आशीष दुबे, शिखा सिंह, कनै सर, अमन गोरख सर और अंकित रहे।

वाराणसी की हैंडबॉल टीम चित्रकूट में खेलेगी 
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता चित्रकूट में आठ से 11 अक्तूबर तक खेली जाएगी। आरएसओ नवीन कुमार सिंह ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली वाराणसी मंडल की टीम घोषित की। टीम में वंशिका प्रजापति, सेजल सिंह, मानसी यादव, आकांक्षा पाल, नैन्सी यादव, आयुषी पाल, महिमा यादव, नैन्सी यादव सेकंड, पूजा प्रजापति, रितिका प्रजापति, आकांक्षा और तनु विश्वकर्मा का चयन हुआ है। 

क्वींस कॉलेज में होगी योग प्रतियोगिता
70वीं माध्यमिक स्कूलों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता योगासन प्रतियोगिता लहुराबीर स्थित पीएमश्री राजकीय क्विंस कॉलेज में खेली जाएगी। इसमें जिले के दस जोन से संबंधित स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल शिक्षक विनोद ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलग-अलग आयुवर्ग में खेली जाएगी। इसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलेंगे। 

प्रोटोकॉल कमेटी के अध्यक्ष बने अजय शर्मा 
श्री काशी करवट मंदिर से जुड़े अजय कुमार शर्मा को जिला कुश्ती संघ वाराणसी की प्रोटोकॉल कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कुश्ती से जुड़े लोगों ने बधाई दी। महामृत्युंजय व्यायामशाला अखाड़ा वृद्धकाल के प्रबंधक व पूर्व पार्षद दारानगर मनोज यादव समेत अजय पंडित, प्रदीप शर्मा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

काशी में पहली बार होगी प्रादेशिक रग्बी 
उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रादेशिक विद्यालयीय रग्बी प्रतियोगिता लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगी। इसमें अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका हिस्सा लेंगे। इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम का चयन होगा। जो नई दिल्ली में 23 से 28 अक्तूबर तक आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली रग्बी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी जनपद की टीम का चयन 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर के खेल मैदान पर होगा। 

प्रादेशिक हॉकी में खेलने वाराणसी पहुंचीं 18 टीमें
खेल विभाग और हॉकी संघ की ओर से समन्वय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता में खेलने के लिए प्रदेश की 18 टीमें रविवार देर शाम तक लालपुर स्टेडियम पहुंची। उद्घाटन मैच देवी पाटन और प्रयागराज मंडल के बीच खेला जाएगा। वाराणसी मंडल की टीम अपना पहला मैच 29 सितंबर को मिर्जापुर मंडल की टीम से खेलेगी।

सीनियर वर्ग की प्रादेशिक हॉकी 28 सितंबर से 5 अक्तूबर तक लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। पहले दिन सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक आठ मैच खेला जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी के मुताबिक खिलाड़ियों को अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया है। 

खिलाड़ियों को खेल मैदान तक वाहनों से पहुंचाया जाएगा। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें खेलेंगी। वाराणसी मंडल को पूल-ई में पहला मैच मिर्जापुर से और दूसरा मैच अलीगढ़ की टीम से खेलेगी। इसमें जीतने वाली टीम क्वार्टरफाइनल में खेलेगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों के अलावा दो खेल कॉलेज और चार खेल छात्रावासों की 24 टीमों के 432 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आठ दिवसीय प्रादेशिक हॉकी लालपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम स्थित टर्फ पर खेली जाएगी।

डॉ. एके सिंह ने बताया कि बनारस मंडल की टीम अटैकिंग और मैन टू मैन मार्किंग से खेलेगी। वाराणसी मंडल घरेलू मैदान में लगातार अभ्यास करती है लिहाजा उन्हें मैदान से हॉकी स्टिक को तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष नहीं करना होगा। 

150 खिलाड़ियों की दिमागी कसरत में श्रेष्ठ बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
वाराणसी शतरंज संघ (वीसीए) की ओर से रविवार को वाराणसी चेस एकेडमी लहुराबीर में दूसरी वीसीए रैपिड शतरंज प्रतियोगिता खेली गई। इसमें 105 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सात चक्रों की बाजी जीतकर श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता बने। विभिन्न वर्गों में 30 खिलाड़ियों ने भी जीत हासिल की। 

प्रतियोगिता में श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने स्वर्ण, अजय लिल्हा ने दूसरा और प्रांजल वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य पुरस्कार वर्ग में शिव शंकर चौथे, तुषार माता पांचवें, ऋषि कुमार पांडेय छठे, संदीप कुमार सातवें, राहुल झा आठवें, उदित गुप्ता नौवें तथा अब्दुल रहीम दसवें पुरस्कार के विजेता रहे। महिला वर्ग में आश्रुति बरनवाल ने प्रथम, भव्या गुप्ता ने द्वितीय तथा मानसी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 ओपन वर्ग में सैयद ज़रताब ने प्रथम स्थान हासिल किया। गौरव त्रिपाठी दूसरे, रिशांत श्रीवास्तव तीसरे, इराज गुप्ता चौथे तथा आरव राय पांचवें स्थान पर रहे। अंडर-13 ओपन वर्ग में प्रथमेश ठाकुर ने पहला, अद्विक केशरी ने दूसरा, शौर्य जायसवाल ने तीसरा, हर्षित मिश्रा ने चौथा तथा ऋषि दुबे ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।  प्रतियोगिता के सबसे कम उम्र के अद्विक शर्मा और हिमाली चतुर्वेदी को विशेष पुरस्कार मिला।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वाराणसी चेस अकादमी के निदेशक संजय सिन्हा और वाराणसी शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष सीके गांगुली ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।  29 नवंबर से 9 दिसंबर 2026 तक वाराणसी में 63वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप होगी। इसमें देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे।

एशियाई खेल : जैवलिन थ्रो में आज बरेका के रोहित से पदक की उम्मीद
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कर्मचारी रोहित यादव सोमवार को एशियाई खेल-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह जापान के नागोया में पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में हिस्सा लेंगे। फाइनल मुकाबला 28 सितंबर 2026 को नागोया में होगा। 

यह प्रतियोगिता भारतीय समयानुसार लगभग शाम 4:30 बजे शुरू होगी। रोहित यादव बरेका के विद्युत विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने खेल के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इससे उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनके प्रदर्शन से बरेका का गौरव बढ़ा है। बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने रोहित यादव को फाइनल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रोहित के उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed