फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news update including Divyaang Premier T-10 League match

Sports News: तीन छक्के से 35 रन बनाकर नॉर्थ दबंग की जीत के नायक बने लक्की, पढ़ें- खेल से जुड़ी प्रमुख खबरें

Tue, 18 Feb 2025 10:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 18 Feb 2025 10:18 AM IST
सार

दिव्यांग प्रीमियर टी-10 लीग के दूसरे दिन नॉर्थ दबंग की जीत के हीरो लक्की रावत रहे। उन्होंने 17 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाए।

विज्ञापन
Sports news update including Divyaang Premier T-10 League match
मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिव्यांग प्रीमियर टी-10 लीग के दूसरे दिन सोमवार को तीन मुकाबले हुए। पहला मैच सेंट्रल लॉयंस व नॉर्थ दबंग के बीच हुआ। नॉर्थ दबंग की जीत के हीरो लक्की रावत रहे। उन्होंने 17 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। टॉस जीतकर सेंट्रल लॉयंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 72 रन बनाए। इसमें सुमन ने 2 चौकों, 2 छक्के की मदद से 19 गेंद खेलकर 29 रन बनाए। 

विज्ञापन


नॉर्थ दबंग के गेंदबाज सुरजीत ने 2 ओवर में 9 रन दे कर 3 विकेट लिए। जवाब में नॉर्थ दबंग की टीम ने 8 वे ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सेंट्रल लॉयंस के गेंदबाज यशवंत और लक्की ने 2-2 विकेट लिए। नॉर्थ दबंग के बल्लेबाज लक्की रावत को मैन ऑफ द घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला काशी ट्राइडेंट और साउथ सर्वाइवर्स के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर काशी ट्राइडेंट ने ने 8 विकेट से मैच को जीत लिया। 

विज्ञापन

चार पदक जीतकर कुश्ती में वाराणसी चैंपियन  

Sports news update including Divyaang Premier T-10 League match
कुश्ती में भाग ल रहे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
युवा कल्याण विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश जोनस्तरीय ग्रामीण लीग सोमवार को सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेनी गई। खेल का आगाज मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। कुश्ती सीनियर वर्ग में सर्वाधिक चार पदक हासिल कर वाराणसी विजेता रही। जबकि ओवरऑल चैंपियन चंदौली बनी।

सब जूनियर बालक वर्ग के वॉलीबॉल में वाराणसी, बैडमिंटन (एकल) में चंदौली के किशन सोलंकी, कुश्ती 45 किलो में गाजीपुर के चंदन यादव, 48 किलो में चंदौली के हरेंद्र चौहान और 51 किलो में आयुष यादव ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर महिला वर्ग के वाॅलीबॉल में चंदौली, बैडमिंटन (एकल) में जौनपुर की किरण देवी, कुश्ती 43 किलो में चंदौली की स्नेहा और 46 किलो में संध्या, 53 किलो में वाराणसी की नेहा यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
 
जूनियर वर्ग बालक के वॉलीबॉल में आजमगढ़, बैडमिंटन एकल में चंदौली के ओम सोलंकी, युगल में ओम सोलंकी चंदौली, कुश्ती 57 किलो में वाराणसी के बजरंग राजभर, 61 किलो में मिर्जापुर के महेश, 65 किलो में मिर्जापुर के संदीप यादव ने स्वर्ण जीता। जूनियर वर्ग महिला वॉलीबॉल में मिर्जापुर, बैडमिंटन (एकल) में चंदौली की श्वेता पाल, कुश्ती 50 किलो में मिर्जापुर की खुशबू बिंद, 53 किलो में वाराणसी की रेशमा यादव, 59 किलो में वाराणसी की आरोही यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 

सीनियर वर्ग पुरुष वॉलीबॉल में चंदौली, बैडमिंटन एकल में चंदौली के मुशाहिद हुसैन, कुश्ती 57 किलो में चंदौली के मुलायम यादव ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग महिला वॉलीबॉल में जौनपुर, बैडमिंटन एकल में चंदौली की यशिका सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर मनोज कुमार, नितीश राय, दिलीप, रामानुज यादव मौजूद रहे।

प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलेंगे स्वर्ण पदक विजेता
जोन स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्यस्तरीय सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 9 से 11 मार्च तक अमरोहा में जबकि जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता 2 से 4 मार्च तक झांसी में और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता 6 से 8 मार्च तक लखनऊ में खेली जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 23 को चयन

अगले माह एक से दो मार्च तक लखनऊ में होने वाली 20वीं यूपी यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिले एथलीटों का चयन 23 फरवरी को लालपुर स्टेडियम में होगा। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने बताया कि सुबह सात बजे से लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में चयन होगा। इच्छुक खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे ने हॉकी में बरेका को छह गोल से हराया
83वीं अंतर रेलवे हॉकी चैंपियनशिप लीग सिकंदराबाद में सोमवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पूर्वोत्तर रेलवे और बरेका की हॉकी टीम के बीच खेला गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने बरेका की टीम को 6-1 से हरा दिया पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से राजन गुप्ता, अमित कुमार, संजय यादव, संदीप सिंह, मोहम्मद हनी, फैज आलम ने गोल किया। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे टीम के कोच सतीश नारायण सिंह ने दी है।

विज्ञापन

दो नेशनल खेल चुकी अंजलि ने राष्ट्रीय शिविर में लिया प्रशिक्षण

दो राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता खेल चुकी पहड़ी गांव निवासी अंजली पटेल का सोमवार को बरेका फुटबॉल मैदान पर स्वागत हुआ। कोच भैरव दत्त ने बताया कि अंजलि पटेल बेंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण लेकर लौटी है और अब वह दोबारा मार्च माह में राष्ट्रीय प्रशिण शिविर में हिस्सा लेगी।

इसमें 23 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का चयन होगा। चयनित टीम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने जाएगी। अंजलि कंदवा इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं की छात्रा हैं। अंजलि ने वर्ष 2024 में भी इंडिया कैंप में हिस्सा लिया था लेकिन पासपोर्ट नहीं होने की वजह से वह गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने से वंचित हो गईं थी। उनकी बड़ी बहन भी फुटबॉल खेलतीं थी लेकिन घुटने में चोट के कारण उन्हें खेल से बाहर होना पड़ा।

रचित शंकर के 64 रन की पारी से बीएचयू ने डिब्रूगढ़ को हराया

पूर्व क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता भुवनेश्वर के कलिंगा विश्वविद्यालय में खेली गई। इसमें रचित शंकर की बल्लेबाजी के मदद से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की टीम ने डिब्रूगढ़ को हराकर अंतिम 16 टीम में जगह बना ली है। इस प्रतियोगिता में बीएचयू की टीम ने डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय को 17 रन से हरा दिया। भुवनेश्वर के आदर्शपुर क्रिकेट मैदान पर सुबह खेले गए मुकाबले में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएचयू की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 178 रन बनाया। बीएचयू की ओर से रचित शंकर ने 65 रन और वात्सल्य यादव ने 49 रन बनाए। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय की टीम निर्धारित 20 में सात विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में बीएचयू के आशुतोष यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किया। बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट का पर्यवेक्षक डॉ. वैभव राय को नियुक्त किया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो बीसी कापरी, ने खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed