फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News of Varanasi Divyang Cricket wine Mahesh make runs in 29 balls West Bengal beat UP

दिव्यांग क्रिकेट : महेश की 29 बॉल पर 53 रनों की पारी से प. बंगाल ने यूपी को हराया; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Mon, 30 Dec 2024 05:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 05:15 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में दिव्यांग क्रिकेट के साथ विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दाैरान खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। जीत हुए खिलाड़ियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहित किया गया। आइए जानते हैं खेल की अन्य खबरें...

विज्ञापन
Sports News of Varanasi Divyang Cricket wine Mahesh make runs in 29 balls West Bengal beat UP
जयनारायण इंटर काॅलेज में टी-20 क्रिकेट खिलते दिव्यांग खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल अजीत मेमोरियल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दो मैच जयनारायण इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए। पश्चिम बंगाल टीम लगातार दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर पहुंच गई। प्रनव और अनिकेत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन




पहला मैच उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। पश्चिम बंगाल दिव्यांग क्रिकेट टीम ने टाॅस जीता। पहले बल्लेबाजी कर छह विकेट पर 161 रन बनाए। पं. बंगाल के महेश ने 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 29 बाॅल पर 53 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 4 विकेट लिए। 
विज्ञापन


जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम के सलामी बल्लेबाज शुरुआती 2 ओवर में ही आउट हो गए। रमेश पाल के 12 रनों के अलावा उत्तर प्रदेश का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। 4 ओवर में 13 रन देकर 6 विकेट लेने वाले पं. बंगाल के प्रनव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच हुआ। पं. बंगाल ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाए। इसमें अनिकेत ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 बाॅल पर 52 रन बनाए। बिहार के सुमित ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। 

जवाब में बिहार की टीम बल्लेबाजी करते हुए 82 रन पर ही ऑलआउट हो गई। बिहार टीम की ओर से राजीव ने 5 चौके मारकर 23 रन बनाए। मैन ऑफ दी मैच पश्चिम बंगाल के अनिकेत को मिला। मैच का हाल अमूल्य उपाध्याय और आशीष सेठ ने सुनाया। केशव जालान, अनिल शास्त्री, अशोक चौरसिया, डॉ. उत्तम ओझा, डॉ. तुलसी मौजूद रहे।

बीएचयू में चुनी जाएगी बीच वॉलीबॉल टीम
उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल में बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसके लिए यूपी की टीम का चयन ट्रायल बीएचयू परिसर एंफीथियेटर के वॉलीबाल कोर्ट पर 2 जनवरी 2025 को होगा। उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तर प्रदेश की बीच वॅालीबॉल पुरुष टीम का चयन उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ और उत्तर प्रदेश वाॅलीबॉल एसोसिएशन चयन ट्रायल आयोजित कर करेगी। 

अवैतनिक सचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रायल 2 जनवरी को सुबह 11 बजे बीच वाॅलीबॉल कोर्ट पर होगा। बीएचयू विवि क्रीड़ा परिषद महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता चयन ट्रायल के लिए एंफीथियेटर मैदान में कोर्ट तैयार किया गया है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व महासचिव डॉ. विद्यासागर सिंह को चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विवि क्रीड़ा परिषद सहायक निदेशक डॉ. रोबिन कुमार सिंह, जिला वाॅलीबाॅल संघ सचिव सर्वेश पांडेय, जिला ओलंपिक संघ सचिव शम्स तवरेज शंपू चयन समिति सदस्य हैं। 

Sports News of Varanasi Divyang Cricket wine Mahesh make runs in 29 balls West Bengal beat UP
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

अश्मित और समृद्धि ने जीता उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी का खिताब 
जिला बैडमिंटन संघ की ओर से लहरतारा स्थित एक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। चार दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 22 इवेंट में 250 खिलाड़ियों ने 28 घंटे तक मुकाबले में हिस्सा लिया। बालक वर्ग में अश्मित और बालिका वर्ग में समृद्धि को उभरते खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। बालक एकल अंडर-11 आयुवर्ग एकल में अश्मित कुमार ने अर्श चौरसिया को और बालिका वर्ग में समृद्धि ने तनिष्ठा सेठ को लगातार तीन सेट में हराया और विजेता बने। 

आयोजन सचिव और जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-13 अक्स सहरावत ने आजाद यादव को बालिका वर्ग में प्रियंका ने उर्वशी को, अंडर-15 एकल में अंश यादव ने अवनीश शर्मा को और युगल में अंश और अवनीश की जोड़ी ने प्रेम राज और शुभम राय की जोड़ी को हरा दिया। बालिका-17 एकल में अन्वेष केशरी ने अदिति को हराया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय बहादुर सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका जितेंद्र शर्मा, धन्यवाद ज्ञापन आरएन सरकार ने दिया। 

Sports News of Varanasi Divyang Cricket wine Mahesh make runs in 29 balls West Bengal beat UP
ट्राॅफी के साथ हैंडबाॅल प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला

हैंडबॉल : वाराणसी ने 2 महीने में जीते 3 मुकाबले
वाराणसी मंडल की बालिकाओं ने रविवार को खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रादेशिक सीनियर महिला हैंडबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में सांस रोक देने वाले मुकाबले में अयोध्या मंडल को 23-22 गोल से हरा कर खिताब जीत लिया। चार राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी वाराणसी मंडल की दो माह में लगातार तीसरी प्रादेशिक जीत है।

बाराबंकी में खेले गए मुकाबले में वाराणसी की टीम ने राष्ट्रीय खिलाड़ी रेशमा यादव और नैना यादव की अगुवाई में आक्रमण की शुरुआत की। अयोध्या की डिफेंस लाइन ने बचाव किया। हाफ टाइम से पहले अयोध्या ने काउंटर अटैक किया। हाफ टाइम तक स्कोर अयोध्या के पक्ष में 10-8 का रहा। 

दूसरे हाफ में वाराणसी की टीम ने रणनीति में बदलाव किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति यादव, शिवांगी पांडेय और सताक्षी पटेल की तिकड़ी ने अयोध्या की डिफेंस लाइन को भेदते हुए आक्रमण की झड़ी लगा दी। मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले स्कोर 21-21 था। तभी रेशमा यादव ने लगातार दो गोल कर स्कोर 23-22 कर दिया और वाराणसी को प्रदेश का चैंपियन बना दिया। 

वाराणसी की तरफ से रेशमा यादव और नैना यादव ने पांच-पांच, प्रीति यादव ने चार, सुमन यादव, शिवांगी पांडेय व सताक्षी पटेल ने तीन-तीन गोल किए। उत्तर प्रदेश के चैंपियन बनने पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह, आरएसओ विमला सिंह और जिला हैंडबाल संघ के सचिव शम्स तबरेज शम्पू ने बधाई दी है।

मऊ और संदीप क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में
बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल रविवार को सूर्या पार्क मैदान खोचवा में हुआ। संदीप क्रिकेट एकेडमी और मऊ की टीम सेमीफाइनल में पहुंचीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए संदीप क्रिकेट एकेडमी ने 15 ओवरों में 177 रन बनाए।  जवाब में दी वर्क आउट क्रिकेट एकेडमी 134 रन पर ऑल आउट हो गई।  दूसरा मैच में बलिया ने 15 ओवर में 107 रन बनाए। मऊ की टीम ने 14.2 ओवर 108 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

कराटे रेफरी ने दी नियमों  की जानकारी
जापान शोतोकान कराटे डो कानिनजुकू ऑर्गेनाइजेशन इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इसमें 150 खिलाड़ी, 20 जज और रेफरी शामिल हुए। शिविर 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित हुआ। सेमिनार में रेफरी कमीशन काउंसलर परमजीत सिंह ने कुमिते और काता के नियमों की जानकारी दी।

कराटे ग्रेडिंग में 35 खिलाड़ी उत्तीर्ण
विश्वकर्मा मार्शल आर्ट की ओर से रविवार दोपहर सोनातालाब स्थित एकेडमी परिसर में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा हुई। 35 खिलाड़ियों ने परीक्षा पास की। इसमें पदक विजेता 15 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कारगिल योद्धा अजय सिंह ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बेल्ट और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इसमें रामशंकर विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, रोहित चौहान मौजूद रहे। 

एथलेटिक्स में 10 जनवरी तक पंजीकरण
44वीं मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता राजस्थान के अलवर जिले में 6-8 फरवरी 2025 तक खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए खिलाड़ियों को 10 जनवरी तक पंजीकरण कराना होगा। भारतीय मास्टर्स एसोसिएशन के महासचिव केएन उपाध्याय ने बताया कि 30-55 आयुवर्ग के प्रतिभागियों को एक हजार रुपये जबकि 60 से अधिक आयुवर्ग के खिलाड़ियों को 800 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। जिला मास्टर्स एसोसिएशन वाराणसी से फाॅर्म ले सकते हैं। 

तीरंदाजी में वाराणसी ने 5 पदक जीते
भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में अखिल भारतीय अंतर विवि तीरंदाजी प्रतियोगिता खेली गई। इसमें महादेव पीजी कॉलेज की महिला टीम ने दो स्वर्ण जबकि पुरुष टीम ने तीन कांस्य पदक जीते। खेल सचिव डॉ. भीम शंकर मिश्र ने बताया कि महिला वर्ग में बरियासनपुर की सुनीता भारद्वाज, महिमा मिश्रा ने स्वर्ण पदक  जबकि पुरुष वर्ग में गुरुदास, निहाल चौहान और हर्षवर्धन ने कांस्य पदक जीता। 

Sports News of Varanasi Divyang Cricket wine Mahesh make runs in 29 balls West Bengal beat UP
जिलास्तरीय वाॅलीबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें
अवलेशपुर में जिलास्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ मुकाबले खेले गए। इसमें से अपने-अपने मुकाबले जीत चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल में गौरव, राहुल, सबलू और निशांत टॉप स्कोरर रहे। पहले मैच में आदर्श क्लब वृंदावन ने महादेव क्लब शिवपुर 25-10 से हरा दिया। अखरी के सबलू के आठ गोल की मदद से अखरी की टीम ने बदलापुर को 25-19, आरएस स्पोर्टिंग क्लब ने कछवा की टीम को 21-15 से , बीएलडब्ल्यू ने लोहता को 21-19, कटौली ने चंदौली को 21-10 के स्कोर से हरा दिया। 

Sports News of Varanasi Divyang Cricket wine Mahesh make runs in 29 balls West Bengal beat UP
प्रादेशिक प्रतियोगिता में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ और बरेली प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिता में टॉप पर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी सीनियर पुरुष प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिता लालपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुई।  उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने किया। मेरठ मंडल और बरेली मंडल ने पहले दिन अपने-अपने मुकाबले जीते। मेरठ टीम ने देवीपाटन को एक गोल से हराया। मेरठ के अमित कुमार ने खेल के 44वें मिनट में गोल किया। 

बरेली मंडल की टीम ने बस्ती मंडल को एक गोल से हराया। मैच का एकमात्र गोल खेल के 5वें मिनट में आफताब ने किया। उद्घाटन मैच गोरखपुर और लखनऊ मंडल के अलावा आजमगढ़ और कानपुर के बीच एक-एक की बराबरी पर रहा। सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के अलावा आगरा और अलीगढ़ के बीच का मुकाबला दो-दो गोल से बराबरी पर रहा। संचालन फुटबॉल सहायक कोच इरशाद, धन्यवाद ज्ञापन तैराकी कोच कन्हाई चंद्र ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed