फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News: Kashi sansad khelkud CDO targets gold and Vishwanath Temple CEO targets bronze

Sports News: काशी सांसद खेलकूद...सीडीओ ने स्वर्ण और विश्वनाथ मंदिर के सीईओ ने कांस्य पर लगाया निशाना

Mon, 27 Oct 2025 05:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

वाराणी में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल स्पर्धाएं देखकर हर कोई ताली बजाने लगा। जिले के बाहर जाकर भी खिलाड़ी खेल रहे हैं। उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sports News: Kashi sansad khelkud CDO targets gold and Vishwanath Temple CEO targets bronze
निशानेबाजी करते सीडीओ हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News in Hindi: काशी सांसद खेलकूद के तहत सीनियर और मास्टर्स वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाएं खेल मैदानों और इंडोर हॉल में हुईं। सिगरा में पांच और कैंटोनमेंट स्थित रायफल शूटिंग रेंज की प्रतियोगिताओं में करीब 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। निशानेबाजी में सीडीओ हिमांशु नागपाल ने स्वर्ण जीता जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन


आयोजन सचिव पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिला राइफल क्लब की शूटिंग रेंज पर आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष यूपीएसआरए जगदीप मधोक, एडीसीपी आकाश पटेल, सीडीओ हिमांशु नागपाल, ट्रांसजेंडर सलमा, राजदेव सिंह, वाणी सिंह, डॉ. विपिन सिंह, श्रेष्ठा जायसवाल, नीलू त्रिपाठी, हर्ष पांडेय, आदर्श सिंह, शिवाजी आदि ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन




कराटे खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत : सिगरा के डाॅ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में टेबल टेनिस, कराटे, क्रिकेट, जूडो, थाई बॉक्सिंग समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि हिमांशु नागपाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में अमन शर्मा, शिवम विश्वकर्मा, शिवेश शर्मा, सूर्यभान मिश्रा, रजत तिवारी, कार्तिकेय मिश्रा, आर्यन पटेल, बाबू लाल मौर्या ने पदक जीता। अतिथियों का स्वागत जिला कराटे संघ के सचिव दिलीप सैनी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह, कनाईचंद तालापात्रा, महेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामाश्रय बने भारतीय जूडो टीम के कोच
बहरीन में आयोजित तीसरे यूथ एशियन गेम्स के लिए घोषित भारतीय जूडो टीम के कोच वाराणसी के भट्टी गांव निवासी रामाश्रय यादव बनाए गए हैं। वे 28 से 31 अक्तूबर तक बहरीन में खेलने वाली जुडो टीम के साथ जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोच रामाश्रय यादव को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिम्मेदारी दिए जाने पर वाराणसी जूडो संघ के सचिव लाल कुमार और संतोष यादव ने बधाई दी है। 

थाईलैंड के खिलाफ काशी की नैना ने किए चार गोल
बहरीन में तीसरे थर्ड एशियन यूथ गेम्स में भारत और थाईलैंड के बीच हैंडबॉल मैच हुआ। ये मैच ड्रॉ हो गया। धड़कनें बढ़ा देने वाले इस रोमांचक मैच में वाराणसी की नैना यादव ने चार गोल किए। इस मैच में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की गोलकीपर कोमल राजभर ने भी कई मौकों पर बचाव किया। दोनों खिलाड़ी विकास इंटर काॅलेज परमानंदपुर की छात्रा हैं। 

प्रियंका उर्वशी ने जीती बैडमिंटन ट्रॉफी
यूपी बैडमिंटन संघ की ओर से बरेली में आयोजित यूपी स्टेट की अंडर-13 बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता की ट्रॉफी वाराणसी की जोड़ी ने जीती है। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्तूबर तक खेली गई। इस प्रतियोगिता में वाराणसी की प्रियंका जायसवाल और उर्वशी सोनकर की जोड़ी ने लखनऊ की ऋद्धि दुबे व शची सिंह की जोड़ी को 21-11, 21-13 से हराकर बालिका युगल खिताब अपने नाम किया। 

कानपुर के रिजवान, काशी की कामना ने जीती कैरम ट्रॉफी
बड़ालालपुर में आयोजित पं. लोकपति त्रिपाठी स्टेट रैंकिंग स्मृति कैरम प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। पुरुष वर्ग में कानपुर के रिजवान और महिला वर्ग में वाराणसी की कामना ने ट्रॉफी जीती। फाइनल मुकाबले में रिजवान चमन ने वाराणसी के शिवदयाल यादव को और महिला वर्ग में काशी की कामना गुप्ता ने यहीं की सौम्या यादव को हराया। मुख्य अतिथि जीवनदीप शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सरदार रणवीर सिंह, बैजनाथ सिंह, सिराजुद्दीन, अश्वनी चक्रवाल मौजूद रहे। 

प्रादेशिक स्कूली एथलेटिक्स में खेलेंगे 26 स्वर्ण पदक विजेता
मंडलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रविवार को वाराणसी के एथलिटों ने शानदार प्रदर्शन करते 289 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। चंदौली के वाल्मिकी इंटर काॅलेज बलुआ के मैदान पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद के एथलीटों ने 26 स्वर्ण पदक सहित 54 पदक जीते। 22 रजत और 6 कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेता प्रादेशिक में खेलेंगे। इसमें रामानुज, रजत, अभय, शरद, हरित, सुमित, राज और आफरीन ने अपनी-अपनी स्पर्धा में पदक हासिल किए। 

नेहरू कप हॉकी में हरियाणा के खिलाफ उतरेंगी काशी की बेटियां
अखिल भारतीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रही काशी की बेटियां सोमवार को हरियाणा के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। वाराणसी की अंडर-14 बालिका टीम ने रविवार को नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में अभ्यास किया। कोच इदरीस अहमद ने बताया कि खिलाड़ियों को फिटनेस सत्र के बाद पेनल्टी काॅर्नर का अभ्यास कराया गया। इस प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व विकास इंटर काॅलेज की टीम कर रही है। 

Sports News: Kashi sansad khelkud CDO targets gold and Vishwanath Temple CEO targets bronze
वीरलोरिक व्यायामशाल में दंग का उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

बनियापुर के रामजनम ने ढांक दांव लगाकर चंदौली के चंदन पहलवान को किया चित
ग्राम पंचायत गौराकला स्थित वीरलोरिक व्यायामशाला में रविवार को भव्य दंगल में देशभर के नामी गिरामी पहलवानों ने अपने दांव से दर्शकों को रोमांचित किया। वाराणसी के बनियापुर अखाड़े के पहलवान रामजनम ने 3.57 मिनट में ढांक दांव लगाकर चंदौली के चंदन पहलवान चारों खाने चित कर जीत हासिल की। 

सबसे रोचक कुश्ती दिल्ली के मोंटी पहलवान और बीएलडब्ल्यू के सचिन पहलवान के बीच हुई। सचिन के ढांक दांव का काट निकालने हुए मोंटी ने उल्टी दांव का इस्तेमाल कर बच निकले। अहरक के विकास ने अपने सधे हुए धोबियापाठ दांव से मऊ के राजेश को हराया जबकि दिल्ली के हरेंद्र और वाराणसी के यशवंत गिरी, वाराणसी के रवि गिरी और गाजीपुर के मुलायम पहलवान के बीच हुए मुकाबले बराबरी पर छूटे। 

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एसएन यादव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कराया। आयोजन सचिव क्षमा पहलवान ने बताया कि दंगल में दिल्ली और यूपी के विभिन्न जिलों और अखाड़ों से आए 60 से अधिक जोड़ी पहलवानों ने पारंपरिक दंगल में दमखम दिखाया। इस मौके पर आकाश मौर्य, उमेश प्रधान, राजेश उर्फ राजू प्रधान, धर्मेंद्र यादव, आशीष आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में लालजी यादव, रामजनम, रामसेवक मास्टर, रामकिशुन और मनोहर पहलवान थे।

Sports News: Kashi sansad khelkud CDO targets gold and Vishwanath Temple CEO targets bronze
महेशपुर में शतरंज प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

शतरंज में पांच चक्रों की बाजी जीत शीर्ष पर 12 खिलाड़ी
किंग्स एकेडमी की ओर से ओपन शतरंज प्रतियोगिता महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में शनिवार को खेली गई। इसमें 200 से अधिक खिलाड़ियों को हिस्सा लिया। इसमें से 12 खिलाड़ियों ने पांच चक्रों की बाजी जीतकर छठे चक्र में प्रवेश कर लिया।

आयोजन सचिव विनीत राज तिवारी ने बताया कि अलग-अलग वर्गों में प्रखर त्रिपाठी, आदर्श श्रीवास्वत, विधि एंजेलिना, ऐशनी पाठक, यशस्वी राजपूत, डॉ. श्वेता भारती, डॉ. आंचल मौर्या ने पांच चक्रों की बाजी जीतकर शीर्ष पर रहे। डॉ. आंचल मौर्या छह चक्रों की बाजी जीत शीर्ष पर रहीं। निर्णायक की भूमिका हेमंत शर्मा, अर्जुन सिंह, बादल राव, मनीष पाठक, दीपमाला द्विवेदी और रोहन ने निभाई। इस मौके पर मोहित श्रीवास्तव, रजना श्रीवास्तव, वंदना चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

वाराणसी मंडल की महिला हैंडबॉल टीम में आठ राष्ट्रीय खिलाड़ी चयनित
खेल विभाग की ओर से प्रादेशिक हैंडबॉल का चयन ट्रायल रविवार को लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुआ। मंडलीय टीम के लिए 30 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इसमें से 14 खिलाड़ियों का चयन वाराणसी मंडल की टीम में हुआ है। इसमें आठ राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। 

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 13 से 15 नवंबर तक प्रस्तावित प्रादेशिक महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगी। वाराणसी मंडल की टीम में रेशमा यादव, उषा प्रजापति, प्रीति यादव, निहारिका ठाकुर, सोहनी पटेल, शिवांगी पांडेय, अंतिमा मौर्या, समृद्धि सिंह, काजल पटेल, साक्षी गुप्ता, सुरम्या पाठक और स्नेहा मौर्या का चयन हुआ है जबकि पायल यादव और काजल रिजर्व खिलाड़ी होंगी। 

इसमें आठ राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से यह टीम प्रदेश की किसी टीम को भी हराने का माद्दा रखती हैं। वाराणसी मंडल की टीम प्रादेशिक और राष्ट्रीय मुकाबलों में जीत हासिल की है।

खिलाड़ियों के लिए लगाया जाएगा शिविर : जिला हैंडबॉल संघ के सचिव शम्स तबरेज शंपू ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को आपसी तालमेल, एक दूसरे को पास करने और अटैक करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed