फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Kashi sansad khelkud 1700 participants showed strength in six sports 859 players won finals today

Sports News: काशी सांसद खेलकूद...छह खेलों में 1700 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, 859 खिलाड़ी विजेता; आज फाइनल

Sat, 25 Oct 2025 04:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 04:08 PM IST
सार

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से कराटे, थाई मुक्केबाजी, मुक्केबाजी, जूडो, टेबल टेनिस और फुटबॉल की स्पर्धा हुई। फाइनल शनिवार को होगा। आज के विभिन्न खेलों को देखने के लिए कुल 68,512 दर्शक उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Sports News Kashi sansad khelkud 1700 participants showed strength in six sports 859 players won finals today
सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kashi Sansad Khel Pratiyogita: काशी सांसद खेलकूद के तहत ब्लॉक और जोन स्तरीय खेल जिले के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित हुए। सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह खेलों में 1,700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जोन और ब्लॉक स्तरीय खेलों का समापन शनिवार को होगा।

विज्ञापन


पहले दिन हुए मुकाबलों में 32,818 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 859 विजेता बने। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत तीन विकास खंड, आरजी लाइंस, काशी विद्यापीठ, सेवापुरी और नगर क्षेत्र के पांच जोन, आदमपुर, वरुणापार, भेलूपुर, कोतवाली और दशाश्वमेध में यह प्रतियोगिता अंडर-11, अंडर-14, अंडर-18 और अंडर-40 आयु वर्ग में खेली गई।
विज्ञापन


आदमपुर जोन की प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर डॉ. अशोक तिवारी और आदमपुर जोन के डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। काशी विद्यापीठ में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उद्घाटन किया। इस मौके पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक दूबे, विवेक सिंह और संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 खेलों में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
डीएवी पीजी कॉलेज के स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति खेल मैदान में शुक्रवार को काशी सांसद खेलकूद के तहत (कोतवाली जोन) के चौथे सत्र की स्पर्धा हुई। एथलेटिक्स की दस स्पर्धाओं में 400 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतिभागियों ने एथलेटिक्स की 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ के अलावा कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, चिन-अप और पुश-अप की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 

मुख्य अतिथि और शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया। स्वागत और संचालन क्रमशः महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल और प्रो. मीनू लाकड़ा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण, कर अधीक्षक दिलशाद हिदायत, हरिबंश सिंह, डॉ. पारुल जैन और डॉ. शांतनु सौरभ भी उपस्थित रहे। उधर, यूपी कॉलेज और वनिता पब्लिक स्कूल, लहुराबीर में जोनल प्रतियोगिता हुई। 

प्रतिभागियों की संख्या

ब्लॉक खिलाड़ी
सेवापुरी 1,332
आरजी लाइंस 648
काशी विद्यापीठ 960
आदमपुर जोन 4,391
वरुणापार जोन 17,748
भेलूपुर जोन 3,540
कोतवाली जोन  4,418
दशाश्वमेध जोन 3,727

खेल खिलाड़ी
खो-खो  1,913
कबड्डी  3,399
एथलेटिक्स 18,398
रस्सी-कूद 2,830
चिन-अप 940
रस्साकसी  199
वॉलीबॉल 2,466
बैडमिंटन  1,514
कुश्ती 42

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed