फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News in Varanasi girls players making waves on cricket field

Sports News: क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचा रहीं काशी की बेटियां, कुश्ती के लिए 10 खिलाड़ियों में होंगे मुकाबले

Tue, 04 Nov 2025 04:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Nov 2025 04:34 PM IST
सार

Varanasi News: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने प्रदेश की अंडर-19 सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी महमूरगंज की भूमि उमर को दी है। भूमि उमर का पूरा परिवार देहरादून में रहता है। बताया कि वह ऑलराउंडर खिलाड़ी है।

विज्ञापन
Sports News in Varanasi girls players making waves on cricket field
क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचा रहीं काशी की बेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की बेटियां क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी से धमाल मचा रही हैं। ऑलराउंड प्रदर्शन से जिले के महमूरगंज की निवासी भूमि उमर उत्तराखंड के अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान बनी हैं। वहीं अनन्या और आराध्या यूपी की अंडर-15 टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।क्रिकेट कोच सीमांत सिंह ने बताया कि वाराणसी की बेटियां क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 

विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने प्रदेश की अंडर-19 सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी महमूरगंज की भूमि उमर को दी है। भूमि उमर का पूरा परिवार देहरादून में रहता है। बताया कि वह ऑलराउंडर खिलाड़ी है। कई बार भूमि ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई है। वह बीसीसीआई के घरेलू सत्र 2025-26 के लिए 16 सदस्यीय उत्तराखंड की महिला टीम में चयनित हुई हैं। वाराणसी की अनन्या उपाध्याय उत्तर प्रदेश अंडर-15 बालिका टीम में शामिल हैं। अनन्या उपाध्याय ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 29 रन, राजस्थान के खिलाफ 48, गोवा के खिलाफ 9 रन बनाकर काशी का नाम रोशन किया था।

विज्ञापन

महिला प्रादेशिक कुश्ती के लिए 10 खिलाड़ियों में होंगे मुकाबले

खेल विभाग और यूपी कुश्ती संघ के समन्वय से सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप मथुरा में खेली जाएगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए वाराणसी जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सोमवार दोपहर सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें 10 खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय मुकाबले जीत मंडलीय के लिए क्वालिफाई किया है। मंडलस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 13 से 16 नवंबर तक प्रादेशिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह के ने बताया कि महिला वर्ग के 50 किलो भारवर्ग में नेहा पाल, 53 किलो में रेशमा यादव, 55 किलो में सृष्टि यादव, 57 किलो में खुशबू कुमारी, 59 किलो में रितिका, 62 किलो में अनन्या वर्मा, 65 किलो में आराध्या यादव, 68 किलो में वसुंधरा यादव, 72 किलो में विजयलक्ष्मी मिश्रा, 76 किलो में लक्ष्मी गुप्ता मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगी। 

राम अनुज ने लंबी कूद, 100 मीटर और 4 गुणा 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सोमवार को अंतिम दिन 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का वाराणसी ओवरऑल चैंपियन बना। बालक अंडर-19 में 48 अंकों के साथ वाराणसी पहले स्थान पर रहा है। राम अनुज को लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ और चार गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक मिला है। 46 अंकों के साथ मेरठ द्वितीय और 31 अंकों के साथ प्रयागराज तृतीय रहा। बालिका अंडर-19 में भी वाराणसी प्रथम रहा। खिलाड़ियों ने 42 अंक हासिल किए। 22 अंकों के साथ मेरठ द्वितीय और 21 अंकों के साथ सहारनपुर तृतीय रहा। 



बालक अंडर-17 में 35 अंकों के साथ लखनऊ स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज प्रथम, 30 अंकों के साथ वाराणसी द्वितीय और 23 अंकों के साथ आगरा तृतीय रहा।बालिका अंडर-17 में 48 अंकों के साथ वाराणसी प्रथम, 26 अंकों के साथ अयोध्या द्वितीय और 23 अंकों के साथ मेरठ तृतीय रहा। बालक अंडर-14 में 25 अंकों के साथ लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने पहला, 21 अंकों के साथ प्रयागराज ने दूसरा और 16 अंकों के साथ सैफई स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

बालिका अंडर-17 में वाराणसी की खुशी पटेल ने ट्रिपल जंप और 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वाराणसी की ही काजल कुमारी को लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल करने पर संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। बालिका अंडर-19 में वाराणसी की मनीषा राय, 1500 मीटर दौड़ और चार किमी क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही 800 मीटर दौड़ में रजत और 3000 मीटर दौड़ में रजत हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया।

काजल और वर्षा दूसरे चक्र में पहुंची

परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में टेबल टेनिस लीग में सोमवार को काजल और वर्षा ने विपक्षी खिलाड़ियों को हराकर दूसरे चक्र में प्रवेश कर लिया। इस प्रतियोगिता में चार स्कूल की टीमों ने हिस्सा लिया। विकास इंटर कॉलेज की काजल ने मैच में फोर हैंड शॉट से संगीता को 11-8, 11-9 से हराया। दूसरे मैच में वर्षा ने कोमल को 11-9,11-9 से शिकस्त दी।  

कलाई में मोच के बाद भी अवध ने जीता रजत
राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती गोंडा के नंदनी नगर में खेली गई। इसके फाइनल मुकाबले में 77 किलो भारवर्ग में शुरुआती दो मिनट तक जिले के रमना निवासी अवध यादव चार अंकों की बढ़त बनाए हुए थे। कलाई मोच होने के कारण वह दिल्ली के खिलाड़ी से पांच अंकों से हार गए। इससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यह जानकारी स्वामी वितरागारंद व्यायामशाला के कोच संजय बाबा ने दी। 

हैंडबॉल में वाराणसी ने अयोध्या को हराया
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को अंडर 14 बालक वर्ग के मुकाबले में वाराणसी ने अयोध्या को 13-5 से हराया। वहीं अंडर-19 वर्ग में वाराणसी ने आगरा को 20-15 से, बालिका अंडर-19 वर्ग में वाराणसी ने अयोध्या को 10-1 हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका अंडर-19 वर्ग में अलीगढ़ ने वाराणसी को से हराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed