फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news in hindi of varanasi T20 league match TRD department defeated Electrical department

Sports: टी-20 लीग में टीआरडी विभाग ने विद्युत विभाग को दी शिकस्त, पढ़ें- वाराणसी में खेल की खबरें

Fri, 12 Dec 2025 05:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 12 Dec 2025 05:36 PM IST
सार

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से लहरतारा स्थित मिनी स्टेडियम में अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग का 13वां मैच खेला गया। इस दौरान टीआरडी विभाग के अनिल की गेंदबाजी ने विद्युत विभाग को हरा दिया।

विज्ञापन
Sports news in hindi of varanasi T20 league match TRD department defeated Electrical department
विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर विभागीय टी-20 लीग का 13वां मैच बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से लहरतारा स्थित मिनी स्टेडियम में खेला गया। इसमें अनिल मिश्रा के ऑलराउंड प्रदर्शन (चार ओवर में पांच विकेट और 35 गेंद पर 50 रन) की बदौलत विद्युत टीआरडी विभाग की टीम ने विद्युत समान्य विभाग को 69 रनों से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


विद्युत टीआरडी की टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। इसमें टीआरडी की ओर से भानु प्रताप ने 35 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाए। टीम के रजनीकांत ने 9 गेंद पर 20 रन, आनंद ने 15 गेंद पर 19 रन बनाए। 
विज्ञापन


गेंदबाजी में विद्युत सामान्य के करन ने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट और अनिल यादव ने दो विकेट लिए। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत सामान्य विभाग की टीम 89 रन पर ऑलआउट हो गई। विद्युत सामान्य विभाग के बल्लेबाज संजय साहू ने 26 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन और भगवान यादव ने 15 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में विद्युत टीआरडी के अनिल मिश्रा ने चार ओवर में आठ रन देकर 5 विकेट लिए। विद्युत के मिथुन, सुरेंद्र, वरुण रजनीकांत, और भानु प्रताप ने एक-एक विकेट लिए। ऑलराउंड पारी खेलने वाले विद्युत टीआरडी के अनिल मिश्रा मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें यह पुरस्कार सहायक विद्युत इंजीनियर टीआरडी वीरेंद्र भारती ने दिया।

हैंडबॉल: वाराणसी की तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी यूपी की टीम को मिला रजत पदक

Sports news in hindi of varanasi T20 league match TRD department defeated Electrical department
यूपी टीम की हैंडबॉल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी यूपी की टीम को लखनऊ में आयोजित फेडरेशन कप हैंडबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में छह से 10 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में यूपी टीम में वाराणसी के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने मैन टू मैन मार्किंग कर जीत हासिल की और चैंपियन बनी। उत्तरप्रदेश की टीम में वाराणसी की रेशमा यादव, नैना यादव, सुमन यादव, प्रीति यादव और सताक्षी पटेल शामिल रहीं। ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैंडबॉल खिलाड़ी डॉ. आशा सिंह की देखरेख में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षण करती हैं। नैना, प्रीति और सताक्षी विकास इंटर कालेज की छात्रा हैं। नैना, कोमल राजभर और सुमन यादव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की संयुक्त सचिव विभव सिंह और जिला हैंडबॉल संघ वाराणसी के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शैंपू ने खिलाड़ियों को बधाई दी।  

आकांक्षा ने राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती में दूसरे वर्ष जीता कांस्य

बलिया में आयोजित 69वीं माध्यमिक स्कूली कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वाराणसी के चमाव की आकांक्षा यादव ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे वर्ष प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। अखरी स्थित मां सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा ने एक वर्ष में आठ से ज्यादा मुकाबलों में पदक हासिल किए। इसमें छह स्वर्ण पदक शामिल हैं। आकांक्षा बीएचयू के शिवाजी हॉल में विवि क्रीड़ा परिषद बीएचयू के सहायक निदेशक डॉ. हरीराम यादव की देखरेख में अभ्यास करती हैं।



उन्होंने बताया कि आकांक्षा मैचों के दौरान तेजी से विरोधी की चाल समझकर उसकी काट ढूंढ लेती हैं। गोंडा के नंदनी नगर में आयोजित प्रादेशिक मुकाबले में उन्होंने स्वर्ण जीता था। प्रतियोगिता के लिए शिक्षा विभाग ने यूपी टीम की कुश्ती कोच शिप्रा श्रीवास्तव हैं। टीम के मैनेजर कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक मैनेजर नाथूराम यादव को बनाया गया हैं।

कैरम के अंतिम 4 में पहुंचीं 4 बालिका खिलाड़ी

सिंह निकेतन मलदहिया में 14वीं दुर्गावती देवी स्मृति अंतर स्कूली कैरम प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को शुरू हुई। इसमें 15 सीबीएसई स्कूलों के 170 खिलाड़ी तीन वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन अलग-अलग स्कूलों की चार खिलाड़ियों ने मुकाबले जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई।

उद्घाटन मैच सब जूनियर अंडर-14 बालिका वर्ग में खेला गया। इसमें एपीएस चोलापुर की आराध्या तिवारी, मरियम एजुकेशन की सायरा बानो, एपीएस चोलापुर की अंशु यादव और एचएमएस पहाड़िया की कृति अंतिम चार में पहुंचीं। अंडर-12 में पूर्वी मिश्रा एपीएस चोलापुर, नम्रा बख्तियार डालिम्स राम कटोरा जबकि बालक वर्ग में अर्पित सरोज एचएमएस पहाड़िया, शशांक सिंह एपीएस चोलापुर, सात्विक मिश्रा एपीएस चोलापुर विजयी रहे।

अंडर-14 बालक वर्ग में अंशुमान सिंह एचएमएस पहाड़िया, अरिंदम त्रिवेदी डालिम्स रामकटोरा, सूर्यांश मिश्रा एपीएस चोलापुर, शिवांश वर्मा डालिम्स रामकटोरा के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। उद्घाटन यूपी कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने किया। संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा, धन्यवाद ज्ञापन रेणुका राय ने दिया। मौके पर आयोजन सचिव अश्विनी चकवाल, अभिषेक विश्वकर्मा, संदीप यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed