फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News 450 players from 12 districts will gather in Kashi to showcase strength learn all details

Sports News: काशी में जुटेंगे 12 जनपदों के 450 खिलाड़ी, इस खेल में दिखाएंगे दमखम; जानें पूरी जानकारी

Wed, 08 Oct 2025 07:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 07:56 PM IST
सार

Varanasi News: प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी करेंगे। मैच के लिए दो एरिना बनाए गए हैं। मैचों के संचालन का जिम्मा मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षित एवं मान्यता प्राप्त रेफरियों को सौंपा गया है।

विज्ञापन
Sports News 450 players from 12 districts will gather in Kashi to showcase strength learn all details
मार्शल आर्ट्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के तत्वावधान में खुशहाल नगर नटिनियादाई स्थित ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल में शनिवार को 10वीं आलोक तिवारी मेमोरियल ऑल यूपी कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में वाराणसी समेत प्रदेश के 12 से अधिक जनपदों के 450 से अधिकखिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी करेंगे। जबकि ग्रीन वैली स्कूल के चेयरमैन डॉ. राकेश सिंह समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। आयोजन सचिव और मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की सीनियर प्रशिक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल कुमिते इवेंट ही होगा। बालक और बालिका दोनों वर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता को 65 अलग-अलग आयु और भार वर्ग में बांटा गया है। 

विज्ञापन

ज्योति सिंह ने बताया कि यहां सौ से अधिक पदकों के लिए प्रदेश भर के 450 से अधिक खिलाड़ी जोर आजमाइश करते नजर आएंगे। प्रतियोगिता में मेजबान वाराणसी के अलावा चंदौली, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़ जिले की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर मानव अकादमी के वाराणसी के संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव, शशिशेखर शर्मा, शोभनाथ पटेल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।

मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो तथा महासचिव सेंसेई किसलय मानव की देखरेख में होने वाले इस चैंपियनशिप में सिहान कुंजन मौर्या टेक्निकल डायरेक्टर होंगे जबकि आयोजन समिति में सेंसेई प्रभु प्रकाश, सेंसेई श्रवण कुमार, सेंसेई विनय कुमार, सेंसेई अरुण विश्वकर्मा, सेंसेई महेश गुप्ता, सेंसेई सूरज विश्वकर्मा, सेंसेई माया पटेल, खुशबू मौर्या, बनिता प्रजापति, अभिषेक सैनी, पंकज चतुर्वेदी, आयुष मौर्या, अंशु पांडेय इत्यादि सीनियर प्रशिक्षक रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed