फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sports national players scored goals second consecutive victory eight goals Read other news

Sports : 3 राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किए 6 गोल, वाराणसी को 8 गोल से लगातार मिली दूसरी बार जीत; पढ़ें अन्य खबरें

Wed, 04 Dec 2024 05:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 05:39 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हुए। इसमें जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं, दर्शकों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया। 

विज्ञापन
Sports national players scored goals second consecutive victory eight goals Read other news
मुरादाबाद में राज्यस्तरीय महिला हैंडबाॅल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर प्रादेशिक महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता मुरादाबाद में हो रही है। वाराणसी मंडल के जीत का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। तीन राष्ट्रीय खिलाड़ियों के छह गोल से वाराणसी ने अलीगढ़ मंडल को आठ गोल से हरा दिया। 

विज्ञापन


मुरादाबाद के सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में वाराणसी ने आक्रामक शुरुआत की। कमान राष्ट्रीय खिलाड़ी और एकलव्य पुरस्कार विजेता रेशमा यादव और प्रीति यादव ने संभाली। 10 मिनट में वाराणसी मंडल ने ताबड़तोड़ छह गोल कर अलीगढ़ मंडल को बैक फुट पर ला दिया। 
विज्ञापन


हाफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-1 से आगे थी। दूसरे हाफ में शिवांगी पांडेय और नैना यादव को स्ट्राइक दी गई। दोनों खिलाड़ियों ने अलीगढ़ की रक्षात्मक पंक्ति की दरार का लाभ उठाते हुएलगातार तीन गोल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लंबी सीटी बजी तब तक वाराणसी मंडल की टीम 11-3 गोल से आगे थी। वाराणसी की गोलकीपर उषा प्रजापति ने कई मौके पर अलीगढ़ के आक्रमण को बेकार कर दिया। रेशमा यादव, शिवांगी पांडेय व प्रीति यादव ने दो-दो गोल किए। अंतिमा मौर्या, काजल पटेल, नैना यादव, सुहानी व प्रीति पटेल ने एक-एक गोल किए। मैनेजर तरुण ने बताया कि जीत के साथ वाराणसी मंडल की हैंडबॉल टीम क्वाटर्र फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। 

वाराणसी की टीम बहुत संगठित होकर खेल रही है। गत वर्ष की चैंपियन टीम नवंबर में खेली गई प्रादेशिक प्रतियोगिता की चैंपियन रही है। टीम से पदक जीतने की उम्मीद है । -डॉ. एके सिंह उपाध्यक्ष, यूपी हैंडबॉल संघ।

Sports national players scored goals second consecutive victory eight goals Read other news
प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

पैरालंपिक में भी दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव
कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस मनाया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और डीएम एस राजलिंगम ने किया। अतिथियों ने बच्चों को लो विजन किट और गंभीर दिव्यांग बच्चों को होम बेस एजुकेशन किट दी। 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि माता-पिता बच्चों का हौसला बढ़ाकर उत्साहवर्धन करें। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि दिव्यांगजन नाम प्रधानमंत्री ने दिया। डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि पैरालंपिक खेलों में दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने भी देश का नाम रोशन किया। निबंध और सुलेख में मुकेश कुमार को प्रथम, अमन कुमार को द्वितीय और पवन पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 

चित्रकला में नेहा पटेल, शिवानी पटेल को प्रथम, विकास को द्वितीय और अमरेश्वर सोनी को तृतीय स्थान मिला। छूकर पहचानो में ऋतेश प्रथम रहे। गायन में रतन पटेल ने बाजी मारी। नृत्य में शिवांश प्रथम रहे। बीएसए अरविंद कुमार पाठक, संजय यादव, खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव प्रीति सिंह और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा त्रिलोकी नाथ शर्मा मौजूद रहे। 

Sports national players scored goals second consecutive victory eight goals Read other news
परमानंदपुर में हाॅकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी क्लब को हराकर जिलास्तरीय बालक हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा सनशाइन क्लब 
हॉकी वाराणसी की ओर से जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल परमानंदपुर में हुआ। सनशाइन क्लब ने वाराणसी क्लब को 3-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। पहला गोल चौथे मिनट में रौनक सिंह ने तीन खिलाड़ियों को चकमा देकर किया। इसके साथ ही सनशाइन क्लब को 1-0 से बढ़त मिल गई। 

दूसरा गोल 16वें मिनट में शुभम पटेल ने गोल किया और स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ का खेल समाप्त होने से दो मिनट पहले 18वें मिनट में वाराणसी क्लब की टीम ने खतरनाक मूव बनाया, लेकिन वाराणसी क्लब के मुस्तैद गोलकीपर ने डाइव लगाकर गोल की  संभावना को समाप्त कर दिया। 

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही वाराणसी क्लब ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन सनशाइन क्लब की रक्षा पंक्ति से पार नहीं पा सकी। सनशाइन क्लब के फॉर्वर्ड खिलाड़ी रौनक सिंह ने अपना दूसरा और टीम की ओर से तीसरा गोल किया। इसके साथ ही सनशाइन क्लब को 3-0 की निर्णायक बढ़त मिल गई। आयुष पटेल, सगीर अहमद, अंकित यादव और आदित्य चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

क्रिकेट में सेमीफाइनल में पहुंची आरपीएफ की टीम
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मंगलवार को लहरतारा स्टेडियम में हुआ। आरपीएफ ने विद्युत सामान्य विभाग को 13 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी कर आरपीएफ ने 20 ओवर में  नौ विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। शेषनाथ ने 63, रामप्रवेश ने 24, अवनीश राय ने 20 और राम बहादुर ने 20 रन बनाए। 

विद्युत सामान्य की तरफ से रोशन कुमार ने तीन विकेट, प्रवीण कुमार ने दो विकेट, करण ने 2 और भगवान ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत सामान्य की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन ही बना सकी। शेषनाथ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन ने दिया। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच 10  दिसंबर को कार्मिक और संरक्षा विभाग के बीच खेला जाएगा। 

Sports national players scored goals second consecutive victory eight goals Read other news
बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

महापौर ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित
काशी सांसद खेलकूद में बास्केटबॉल के विजेताओं का सम्मान समारोह वरुणा के एक स्कूल में हुआ। मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजेता यूपी कॉलेज, बीएचयू की टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जगदीश त्रिपाठी, अरविंद सिंह, कार्तिक राम, विभोर भृगुवंशी, डॉ. मनीषा रानी सिंह मौजूद रहे। 

Sports national players scored goals second consecutive victory eight goals Read other news
यूपी टीम में चयनित खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय हॉकी में खेलेंगी काशी की तीन बेटियां
68वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी चैंपियनशिप (अंडर-14 आयु वर्ग बालिका) 9 से 13 दिसंबर तक मंदसौर (मध्य प्रदेश) में खेली जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम हिस्सा लेगी। टीम में वाराणसी की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। तीनों विकास इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि सृष्टि पटेल, सोनल सिंह और तनु यादव का चयन हुआ है। सृष्टि के पिता दैनिक श्रमिक हैं। क्लास आठ की छात्रा सोनल के पिता गांव में दुकान चलाते हैं। आठवीं की छात्रा तनु के पिता दूधिया हैं। तीनों खिलाड़ी कोच इदरीस की देखरेख में परमानंदपुर स्टेडियम में हॉकी की बारीकियां सीखती हैं। 

शिवम की पारी से आदर्श विवेक एकेडमी फाइनल में
बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर खेली जा रही द्वितीय महेंद्र सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को आदर्श विवेक एकेडमी ने शिवाय एसीए क्लब को छह विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच शिवम पटेल (67 रन) की पारी से आदर्श विवेक क्रिकेट क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया है। शिवाय एसीए क्लब ने 34.3 ओवर में 156 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी आदर्श विवेक क्रिकेट क्लब की टीम ने 21.1 ओवर में चार विकेट खोकर 159 रन बनाए दिए। 

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो एथलीट ने 3 पदक जीत बढ़ाया मान
68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 से 30 नवंबर तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई। यूपी टीम से खेलते हुए वाराणसी के दो एथलीट ने तीन पदक जीते। यूपी ने बालक वर्ग में तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीत ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया। कोच रामनगर प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के खेल अध्यापक विवेक कुमार सिंह थे। 

बताया कि जगतपुर इंटर कॉलेज के विकास कुमार ने 1500 मीटर में स्वर्ण और तीन हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता जबकि विकास इंटर कॉलेज के जमील खान ने सौ मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed