फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports Minister came to inaugurate after the game was over The match started 40 minutes late in waiting

Varanasi: खेल खत्म होने के बाद उद्घाटन करने आए खेल मंत्री, इंतजार में 40 मिनट देर से शुरू हुआ मैच और फिर भी...

Fri, 09 Dec 2022 10:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 09 Dec 2022 10:12 AM IST
सार

काशी तमिल संगमम के तहत बृहस्पतिवार को बीएचयू के एंफीथिएटर खेल मैदान स्थित एस्ट्रोटर्फ कोर्ट पर काशी तमिल मैत्री मैच खेल मंत्री के इंतजार में अपने निर्धारित समय 1:30 बजे से 40 मिनट की देरी यानी 2:10 बजे शुरू हुआ। मैच करीब डेढ़ घंटे तक चला लेकिन इस बीच भी मंत्री नहीं पहुंचेे। उद्घाटन मैच जब खत्म हुआ तब मंत्री पहुंचे।  

विज्ञापन
Sports Minister came to inaugurate after the game was over The match started 40 minutes late in waiting
खिलाड़ियों को सम्मनित करते खेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम की खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खत्म होने के बाद खेल मंत्री उद्घाटन करने पहुंचे। खेल मंत्री गिरीश चंद यादव की लेटलतीफी के कारण मैत्री खेल का पहला मुकाबला भी 40 मिनट देरी से शुरू हुआ। खेल मंत्री के इंतजार में पुरुष हॉकी टीम का मैच भी पांच मिनट के लिए रोकना पड़ा। निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे मंत्री ने उद्घाटन की औपचारिकता हॉकी स्टिक से शॉट लगाकर पूरी की। 

विज्ञापन

काशी तमिल संगमम के तहत बृहस्पतिवार को बीएचयू के एंफीथिएटर खेल मैदान स्थित एस्ट्रोटर्फ कोर्ट पर काशी तमिल मैत्री मैच खेल मंत्री के इंतजार में अपने निर्धारित समय 1:30 बजे से 40 मिनट की देरी यानी 2:10 बजे शुरू हुआ। मैच करीब डेढ़ घंटे तक चला लेकिन इस बीच भी मंत्री नहीं पहुंचेे। उद्घाटन मैच जब खत्म हुआ तब मंत्री पहुंचे।  

विज्ञापन

Sports Minister came to inaugurate after the game was over The match started 40 minutes late in waiting
खेल मंत्री गिरीश चंद यादव - फोटो : अमर उजाला
खेल विभाग के आयोजन में तो आए ही नहीं थे खेल मंत्री
खेल मंत्री की लेटलतीफी का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले खेल विभाग की ओर से 25 नवंबर को लालपुर स्टेडियम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री को ही करना था। इस आयोजन में तो मंत्री पहुंचे ही नहीं थे। 

यूपी ने तमिल की टीम को दी मात 
प्रतियोगिता के पहले दिन हॉकी प्रतियोगिता हुई। पहला मैच सुबह 11 बजे महिला टीम का हुआ जिसमें कप्तान रीतू सिंह के नेतृत्व में यूपी टीम ने तमिलनाडु को 6-2 से पराजित किया। यूपी की पुरुष टीम ने तमिलनाडु को 5-1 से मात दी। भारतीय खेल प्राधिकरण और बीएचयू के समन्वय से 15 दिसंबर तक नौ खेलों की प्रतियोगिता यूपी और तमिलनाडु के बीच होगी। 

 

बोले खिलाड़ी
विजेता यूपी टीम के खिलाड़ियों ने बताया कि पुरुष टीम का उद्घाटन मैच दोपहर डेढ़ बजे होना था लेकिन आयोजकों ने खेल मंत्री की प्रतीक्षा में मैच दो बजे के बाद शुरू कराया। हालांकि मैच पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed