फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports college seats will be filled through Khelsathi portal

Varanasi News: खेलसाथी पोर्टल से भरी जाएंगी स्पोर्ट्स कॉलेज की सीटें

Sat, 02 May 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sports college seats will be filled through Khelsathi portal
खेलसाथी पोर्टल के माध्यम से स्पोर्ट्स कॉलेजों में खिलाड़ियों को प्रवेश मिलेगा। सत्र में पहली बार फतेहपुर और सहारनपुर समेत पांच स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित किए जाएंगे। इसके तहत फतेहपुर और सहारनपुर में कुल नौ खेल शामिल हैं। इसमें 80-80 सीटें जुलाई से भरी जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में 84, 115 और 159 सीटों पर खिलाड़ियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

सभी पांच स्पोर्ट्स कॉलेज के आवेदन फॉर्म खेलसाथी पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी http://SPORTSCOLLEGEKO.IN पर उपलब्ध लिंक या वेबसाइट https://khelsathi.in पर sports college admission पर क्लिक करके 200 रुपये के आवेदन शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंडल वार खिलाड़ियों का ट्रायल 15 से 25 मई तक अयोध्या, सहारनपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज और लखनऊ में अलग-अलग तिथियों पर होगा। इसके बाद खिलाड़ियों को तीन से छह जून तक लखनऊ, गोरखपुर, सैफई में आयोजित होने वाली मुख्य चयन ट्रायल में शामिल होना है। चयन में सफल खिलाड़ियों का मेडिकल कराने के बाद काउंसिलिंग के जरिए कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर और सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा नौ में प्रवेश दिया जाएगा। फतेहपुर में एथलेटिक्स (बालक), हॉकी (बालक), हैंडबॉल (बालक), कुश्ती (बालक) में क्रमशः 18, 30, 22 और 10 और सहारनपुर में एथलेटिक्स (बालक), हॉकी (बालक), बॉक्सिंग (बालक), जूडो (बालक) और भारोत्तोलन (बालक) में क्रमशः 20, 25, 15, 10 और 10 सीटें भरी जाएंगी। गत वर्ष की तरह इस बार कक्षा सात और आठ में प्रवेश नहीं होगा, जबकि 11 में भर्ती होगी। कक्षा छह के अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017, कक्षा नौ के लिए एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 और कक्षा 11 के लिए एक अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2011 तक के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय वाराणसी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed