फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sport News Hockey Ayodhya players could not overcome dribbling of Kashi Sujit

Sport News: हॉकी...काशी के सुजीत की ड्रिबलिंग से पार नहीं पा सके अयोध्या के खिलाड़ी, पढ़ें खेल की खबरें

Sun, 31 Aug 2025 02:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 02:20 PM IST
सार

वाराणसी के कई स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। हाॅकी, क्रिकेट, हैंडबाॅल और फुटबाॅल सहित विभिन्न खेलों में युवा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले के बाहर जाकर भी यहां के खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं।

विज्ञापन
Sport News Hockey Ayodhya players could not overcome dribbling of Kashi Sujit
राज्यस्तरीय हाॅकी में खेलते कानपुर और बरेली के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News in Hindi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रादेशिक हॉकी का शुभारंभ शनिवार दोपहर लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुआ। पहले दिन कुल छह मुकाबले खेले गए। इसमें वाराणसी के फाॅर्वर्ड खिलाड़ी सुजीत कुमार ने अयोध्या के खिलाड़ी को हरा दिया। उन्होंने 6 गोल दागकर जीत हासिल की।

विज्ञापन


छह दिवसीय प्रतियोगिता 30 अगस्त से 4 सितंबर तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया। स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने किया। आज का पहला मैच देवीपाटन और विंध्याचल मंडल के बीच 2-2 गोल से ड्रॉ हो गया। दूसरे मैच में बस्ती ने आजमगढ़ मंडल 8-0 से हरा दिया। 
विज्ञापन


तीसरा मैच वाराणसी मंडल बनाम अयोध्या मंडल के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी 11-0 से विजयी रही। चौथा मैच बरेली और कानपुर मंडल के बीच हुआ। इसमें कानपुर मंडल की टीम 3-1 के स्कोर से जीत हासिल करने में कामयाब रही। पांचवा मैच प्रयागराज और गोरखपुर मंडल की टीम के बची खेला गया। इस मैच में गोरखपुर मंडल ने 3-2 जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठवां और दिन का अंतिम मैच सहारनपुर बनाम मुरादाबाद मंडल के मध्य खेला गया। इसमें मुरादाबाद की टीम को हराकर 10-0 के अंतर से जीत हासिल की। संचालन उपक्रीडा अधिकारी इरशाद अहमद, धन्यवाद ज्ञापन डॉ मंजूर आलम अंसारी ने किया। मौके पर शकील अहमद, चंद्रशेखर, अखिलेंद्र सिंह, राणंजय सिंह, अवधेश राय, जेपी सिंह, संजय कुमार, रत्नाकर राय मौजूद रहे। 

मामा ओपन डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप कल
मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से 10वीं मामा ओपन डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता लहरतारा में 31 अगस्त को लहरतारा स्थित कृष्ण मोहिनी विद्या मंदिर में खेली जाएगी। इसमें विभिन्न विद्यालय और क्लबों के 28 टीमों के 350 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सब जूनियर, कैडेट्स, जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे। 

Sport News Hockey Ayodhya players could not overcome dribbling of Kashi Sujit
कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के छह खिलाड़ियों ने कराटे में जीता सोना
तीसरी इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता है। इसमें मानस श्रीवास्तव, अनिकेत सिंह, ओम सिंह, समृद्धि सोनी, आराध्या श्रीवास्तव और अदिना फातिमा ने वाराणसी टीम का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल पांडेय, अविनाश गुप्ता, तनुश्री गुप्ता ने बधाई दी। 

चोलापुर, बच्छाव और शिवपुर की टीम हुई चैंपियन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को भेलूपुर के सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज में 69वीं जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चोलापुर, बच्छाव और शिवपुर की टीमों ने बाजी मारी। अंडर 19 सीनियर वर्ग में चोलापुर की टीम ने मिर्जामुराद को हराया। अंडर 17 में बच्छाव, मिर्जामुराद की टीम को मात देकर विजेता बनी। अंडर 14 में शिवपुर ने भेलूपुर की टीम को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 

वाराणसी के कमलेश ने जीता खिताब
बालक वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ मंडल के अभिषेक यादव पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर वाराणसी के कमलेश, सहारनपुर छात्रावास के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 

अमित भारतीय कराटे के दल में शामिल
23वीं एशियन कराटे प्रतियोगिता चीन में 5 से 7 सितंबर तक खेली जाएगी। इसके लिए घोषित भारतीय कराटे टीम के मैच ऑफिशियल दल में वाराणसी के अमित उपाध्याय को जगह मिली है। 

बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचे कुशाग्र और मनु
जिलास्तरीय जूनियर बैडमिंटन शनिवार शाम डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन बालक वर्ग में 119 और बालिका वर्ग से अंडर 13 में 63 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में मनु ने 21-13 से जीत हासिल अंडर-13 में की। 

बास्केटबॉल में वाराणसी की जीत
आईआईटी कानपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में लखनऊ संभाग की ओर से आयोजित 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता बास्केटबॉल बालक वर्ग में दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। वाराणसी ने कोलकाता को 39-27 से हराया। 

आयुष ने किए 13 गोल, लगातार चौथी बार चैंपियन बनी एलबीएस की टीम
लाल बहादुर शिक्षण संस्थान (एलबीएस) की टीम जिलास्तरीय आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता में लगातार चौथी बार चैंपियन बनी। बालक वर्ग में एलबीएस ने ब्राइट स्टार क्लब को 25-20 से और बालिका वर्ग में एलबीएस की बी टीम ने यूनाइटेड क्लब को कड़े मुकाबले में 15-13 से हराया। बालक वर्ग के सब्सिट्यूट खिलाड़ी आयुष ने 13 गोल कर टीम को जीत दिलाई। 

परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में बालिका वर्ग के फाइनल में विजेता टीम की तरफ से सताक्षी पटेल, शिवांगी पांडेय और प्रीति यादव ने पांच-पांच गोल किए। वहीं यूनाइटेड क्लब की वंशिका प्रजापति और कोमल ने पांच-पांच और सुमन ने तीन गोल किए।

बालक वर्ग में विजेता एलबीएस टीम की तरफ से आयुष ने 13 और नागेश्वर ने 12 गोल किए। उप विजेता टीम की तरफ से प्रिंस और आलोक ने 10-10 गोल किए। मुख्य अतिथि डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

आखिरी मिनट में गोल कर नैना ने टीम को दिलाई जीत
उज्बेकिस्तान में हो रही एशियन जूनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में काशी की नैना यादव के निर्णायक गोल से भारत ने ईरान को 22-21 से हरा दिया। पहले हाफ में ईरान 10-12 से आगे थी। मैच के अंतिम मिनट में काशी की नैना यादव ने ईरान की को चकमा देते हुए गोल कर भारत का स्कोर 22-21 कर टीम को जीत दिला दी।  

Sport News Hockey Ayodhya players could not overcome dribbling of Kashi Sujit
डीएवी में साइकिल रेल में हिस्सा लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

दौड़ में रवि-जागृति, साइकिल रेस में गोपाल ने मारी बाजी
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवर को विभिन्न स्कूलों और खेल संस्थाओं की ओर से खेल प्रतियोगिताएं हुई। इसमें डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की दौड़ में रवि, बालिका वर्ग में जागृति ने स्वर्ण पदक जीता। साइकिल रेस में गोपाल जीते।

डीएवी की एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता हुई। तीन वर्ग में कुल 12 प्रतियोगिता में करीब 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में रवि बिंद, छात्राओं में जागृति सिंह,अध्यापक वर्ग में डॉ. शांतनु सौरभ और प्रो.अनूप मिश्रा जबकि कर्मचारी वर्ग में संदीप सिंह, लेमन रेस में डॉ. हसन बानो विजेता बनीं। 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं ने दिखाया दम
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत की ओर से हडियाडीह ग्रामसभा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। उद्घाटन मुख्य अतिथि और ग्राम प्रधान नंदलाल सोनकर व विशिष्ट अतिथि अजय गोंड, विजय प्रसाद और लालू यादव ने किया। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में गुड़िया की टीम विजेता और नैनसी की टीम उपविजेता रही।

लोहता के वाराणसी पब्लिक स्क्ूल में आयोजित दो दिवसीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। बरेका स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का फाइनल मुकाबला मोहम्मद शाहिद और विवेक सिंह की टीमों के बीच खेला गया। इसमें विवेक सिंह की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। 

एक मिनट में 114 बार रस्सी कूद पहले स्थान पर रहीं मानसी
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय रस्सी कूद प्रतियोगिता परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। इसमें मानसी पटेल ने एक मिनट में 114 बार रस्सी कूद कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं शिवानी राजभर दूसरे और प्राची राजभर तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed