{"_id":"646355e77b4ab844740558c6","slug":"speeding-scorpio-crushed-young-man-standing-near-ring-road-underpass-in-varanasi-2023-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रिंग रोड अंडरपास के पास खड़े युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, साथी की बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रिंग रोड अंडरपास के पास खड़े युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, साथी की बाल-बाल बची जान
Tue, 16 May 2023 03:37 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 16 May 2023 03:37 PM IST
सार
वाराणसी में रिंग रोड के अंडरपास के नीचे खड़े होकर पानी पी रहे युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में युवक का साथी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में रिंग रोड के अंडरपास के नीचे खड़े होकर पानी पी रहे युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में युवक का साथी बाल-बाल बच गया। आदमपुर निवासी चोलापुर निवासी कुतुबुद्दीन (32 ) अपने मित्र सादिक के साथ पांडेयपुर से घर जा रहा था।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण उन्होंने अपनी बाइक रिंग रोड के अंडरपास के नीचे खड़ी की। कुतुबुद्दीन बाइक से उतर कर सड़क किनारे लगे जूस ठेले के पास जाकर पानी पीने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कुतुबुद्दीन को कुचलते हुए दूसरे वाहन से जा टकराया।
विज्ञापन
घटना में लहूलुहान कुतुबुद्दीन को उसका आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कुतुबुद्दीन पेशे से ट्रक चालक था। पांडेयपुर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में में पैसा जमाकर वापस जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कुतुबुद्दीन के दो भाई मुंबई और एक गांव रहता है। दो बेटे और एक बेटी है।