फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Speed boat overturned at Namo Ghat in varanasi

नमो घाट पर हादसा: 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही जेट स्की गंगा में पलटी, ऐसे बची पायलट व यात्री की जान

Tue, 10 Dec 2024 12:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Dec 2024 12:08 PM IST
सार

वाराणसी के नमो घाट पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही जेट स्की गंगा में पलट गई। गनीमत रही कि लाइफ जैकेट ने पायलट और यात्री की जान बचा ली। 

विज्ञापन
Speed boat overturned at Namo Ghat in varanasi
स्पीड बोट पलटने के बाद रेस्क्यू करती एनडीआरएफ व जल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमो घाट पर मंगलवार को बीच गंगा में जेट स्की पलट गई। घटना के दौरान लाइफ जैकेट पहने पायलट और पर्यटक बाल-बाल बच गए। घाट किनारे लोगों के शोर मचाने पर जेट स्की चलाने वाली कंपनी के कर्मचारी पहुंचे और यात्री के साथ पायलट को किनारे लाया गया। यदि राजघाट पुल के पावा के पास यह घटना होती तो बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन


दरअसल, नमो घाट पर वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की जा रही है। गंगा में एक सप्ताह से जेट स्की और स्पीड बोट का ट्रायल किया जा रहा है। सुबह 11 बजे गंगा में लगभग 70 किमी की रफ्तार से चल रही जेट स्की अचानक पलट गई। पायलट और उस पर सवार यात्री 10 मीटर आगे जाकर गिरे। लाइफ जैकेट पहनने के कारण दोनों बच गए।
विज्ञापन

 
पुलिस को पता ही नहीं गंगा में दौड़ रही जेट स्की
नमो घाट के सामने गंगा में जेट स्की पलटने की घटना के बाद आदमपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को नमो घाट पर जेट स्की चलने की जानकारी ही नहीं थी। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने कंपनी आरके वैदिक के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। कंपनी के मैनेजर घटना के संबंध में चुप्पी साधे हुए थे। न्यू थेरी कंपनी (उत्तराखंड) द्वारा नमो घाट पर जेट स्की का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed