फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   special train for migrants from Jaipur to Patna reached PDDU junction in lockdown

जयपुर से पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची पीडीडीयू जंक्शन, चालक-गार्ड बदलकर हुई रवाना

Sat, 02 May 2020 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 02 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
special train for migrants from Jaipur to Patna reached PDDU junction in lockdown
demo

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लागू लॉकडाउन में जगह-जगह फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। जयपुर से चलकर पटना जाने वाली ट्रेन शनिवार को चंदौली के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9.20 बजे की जगह 10:45 बजे पहुंची। इस दौरान ट्रेन से यहां न कोई उतरा और न ही सवार हुआ। इसके लिए रेलवे ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

विज्ञापन


पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंची। इससे पहले प्लेटफॉर्म को चारों ओर से सुरक्षकर्मियों ने घेर रखा था। डीआरएम पंकज सजसेन के निर्देश पर किसी को भी स्टेशन के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। यहां करीब 15 मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले ट्रेन के चालक और गार्ड की ड्यूटी चेंज हुई। ट्रेन लेकर आए चालक और गार्ड को उतार दिया गया और यहां से दूसरे गार्ड और चालक को ट्रेन लेकर आगे के लिए भेज गया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में 25 मार्च से लॉकडाउन है। इस दौरान ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में विभिन्न राज्यों में काम करने गए मजदूर वहीं फंस गए हैं। लॉकडाउन की अवधि में लगातार हो रहे विस्तार की वजह से लोगों के पास पैसे खत्म हो गए और वे खाने को मोहताज हो गए हैं। ऐसे में विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने मजदूर दिवस पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई है। इसी क्रम में जयपुर से श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 10:45 पीडिडियू जंक्शन पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed