{"_id":"61c8c90fd2efa7220c00d2d5","slug":"special-prayer-held-in-churches-for-the-end-of-corona-varanasi-news-vns6301641144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खात्म के लिए चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खात्म के लिए चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
कोरोना के खात्म के लिए चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना
प्रभु यीशु के जन्म के बाद पहले रविवार को गिरजाघरों में कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। विश्व को मानवता का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के बाद पहले रविवार को शहर के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुरोहितों ने कोरोना के देश-दुनिया से पूर्ण रूप से खात्मे और लोगों के स्वस्थ रहने के लिए विशेष प्रार्थना की। महागिरजाघर में आयोजित प्रार्थना में बिशप यूजीन जोसेफ ने कहा कि प्रभु यीशु ने संदेश दिया है कि किसी को देने में जो खुशी मिलती है वो किसी से लेने या छीनने में नहीं।
क्रिसमस मिलन संग विशेष प्रार्थना
नदेसर स्थित लाल गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें पादरी संजय दान ने कहा कि हमें बुराईयों व पापों से मुक्ति दिलाने जग के राजकुमार एक बालक के रूप में इस दुनिया में आए। आज उन्हीं की वजह से हम सभी उस अमन के राजकुमार के आगमन की खुशियां मना रहे हैं।
सुबह से ही गिरजाघर में जुटने लगे लोग
महागिरजाघर में पहले रविवार को लेकर सुबह से ही मसीही समुदाय के लोग गिरजाघर में जुटने लगे थे। जिसके बाद बिशप यूजीन जोसेफ से विशेष प्रार्थना कराई। इस दौरान लोगों ने यीशु के जन्म पर आधारित नृत्य नाटिका व बाइबिल प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
प्रार्थना के बाद गले मिलकर दी बधाई
गोदौलिया स्थित सेंट थामस चर्च में रविवार को क्रिसमस के दूसरे दिन भी खुशियां छाई रहीं। मसीही समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। वहीं पादरी न्यूटन स्टीवंस ने कहा कि हमें आज वचन लेना होगा कि हम पूरे साल बुराईयों से बचे और अच्छाईयों के साथ अपना रिश्ता जोड़े।