फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special Neelanchal Express will run from Varanasi between Anand Vihar and Puri

आनंद विहार और पुरी के बीच चलेगी स्पेशल नीलांचल एक्सप्रेस

Fri, 02 Oct 2020 11:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 02 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Special Neelanchal Express will run from Varanasi between Anand Vihar and Puri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आनंद विहार और पूरी के बीच 9 अक्तूबर से स्पेशल नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन होकर वाराणसी से अप डाउन करेगी।

विज्ञापन


9 अक्तूबर को आनंद विहार से रात 10.55 बजे खुलकर यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 7.30 तक कैंट स्टेशन पहुंचेगी और 9 अक्तूबर से पूरी से शाम 4.50 पर खुलकर दूसरे दिन रात 8 बजे तक कैंट पहुंचेगी। इससे नई दिल्ली-पुरी के बीच यात्रियों के लिए बड़ी राहत हो जाएगी। ट्रेन में वातानुकूलित और स्लीपर सहित 22 कोच शामिल हैं।

विज्ञापन

स्टेशन पर मिलेगा पैक फूड, आईआरसीटीसी ने दी अनुमति

स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टालों को भी खोलने की अनुमति आईआरसीटीसी ने दे दी है। कैंट रेलवे स्टेशन पर धीरे-धीरे कैटरिंग स्टॉल खुलने शुरू हो गए हैं। प्लेटफार्म संख्या 1, 5, 6 और 9 पर फूड स्टाल व फूड प्लाजा खुल चुके हैं। शेष अन्य स्टालों को भी सप्ताह भर के अंदर खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इन स्टालों पर बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। 24 मार्च से ही फूड स्टाल बंद चल रहे थे। अब भोजन के साथ ही स्टाल संचालक सैनिटाइजर भी देंगे। वाणिज्यिक अधिकारियों की एक टीम इसकी बराबर निगरानी भी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed