फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   special cell will be set up for complaints regarding crimes against women in Varanasi

पुलिस आयुक्त का सख्त निर्देश: महिला अपराध की शिकायतों के लिए विशेष सेल बनेगा, सुरक्षा योजना तैयार

Sat, 26 Sep 2026 02:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 26 Sep 2026 02:20 PM IST
सार

वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने पुलिसिंग में लापरवाही पर सख्ती की है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध की शिकायतों के लिए विशेष सेल गठित होगी। वहीं 112 पर मिलने वाली शिकायतों पर हॉटस्पॉट चिह्नित होंगे। 

विज्ञापन
special cell will be set up for complaints regarding crimes against women in Varanasi
बैठक करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना छिपाने पर सख्त कार्रवाई के संकेत देते हुए अधिकारियों को तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं। 22, 23 और 25 अक्तूबर के प्रस्तावित एयर शो तथा 23 अक्तूबर के एमएलसी चुनाव के लिए अभी से समन्वित सुरक्षा योजना तैयार करने को कहा। 

विज्ञापन


महिला अपराध की शिकायतों के लिए विशेष सेल गठित कर यूपी-112 से मिलने वाली शिकायतों के आधार पर हॉटस्पॉट चिह्नित करने और वहां सक्रिय अराजक तत्वों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए। लंबित और कालबाधित विवेचनाओं, कोडीन कफ सिरप, जीएसटी और एलयूसीसी फ्रॉड से जुड़े मामलों की भी नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस आयुक्त ने कैंप कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपराध के तौर-तरीके लगातार बदल रहे हैं, इसलिए पुलिस को भी तकनीकी रूप से दक्ष और आधुनिक तरीके से काम करना होगा। वाराणसी की पुलिसिंग को दूसरे जिलों के लिए रोल मॉडल बनाने और जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण समाधान करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को गोद लिए गए थानों का एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के व्यापारियों और पुलिसकर्मियों से अलग-अलग संवाद कर उनकी समस्याएं जानने और समाधान कराने को कहा। पुलिसकर्मियों के आवास, मेस समेत अन्य समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने तथा थानों और चौकियों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता की जांच के निर्देश दिए।

एयर शो और चुनाव पर विशेष निगरानी
एयर शो और एमएलसी चुनाव को लेकर अधिकारियों को रूट, पार्किंग, सीसीटीवी, चिकित्सा, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं का पहले से निरीक्षण करने को कहा गया। चुनाव केंद्रों, पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के स्थान और आवागमन मार्गों की सुरक्षा योजना भी पहले तैयार करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, शवों के उड़ गए चिथड़े; परिजनों ने किया हंगामा

महिला अपराध और यातायात पर फोकस
यूपी-112 से मिलने वाली महिला अपराध की शिकायतों की निगरानी के लिए विशेष सेल बनाने, पीड़िताओं से फीडबैक लेने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने को कहा गया। शिकायतों के घटनास्थलों का विश्लेषण कर महिला अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed