फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP writes to DCP demanding registration of an FIR.

Varanasi News: सपा ने डीसीपी को पत्र देकर की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Fri, 10 Jul 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
SP writes to DCP demanding registration of an FIR.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल की ओर से सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में रोष है। बृहस्पतिवार को सपा नेता विष्णु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठाई। सपा नेता पूजा यादव ने डीसीपी से कहा कि सांसद सोशल मीडिया पर भ्रम और झूठ फैलाकर प्रदेश का माहौल दूषित करना चाहते हैं। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी सोशल साइट्स पर टिप्पणी करने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उबाल व रोष है। सपा नेताओं ने कहा कि ये वही दुबे हैं जो देवघर बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसपैठ कर पुलिस से मारपीट कर चुके हैं। सपा नेताओं ने मंत्री रविंद्र जायसवाल पर भी कार्रवाई की मांग की। कहा कि राज्यमंत्री के बयान से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पत्र सौंपने वालों में जयशंकर यादव, मनोज यादव, रमाकांत जायसवाल, राजेश अग्रहरी, सोनू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed