फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP supremo Akhilesh Yadav made a video call to pay tribute to veteran leader Parasnath of Purvanchal

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने वीडियो कॉल कर दी पूर्वांचल के दिग्गज नेता पारसनाथ को श्रद्धांजलि 

Wed, 24 Jun 2020 11:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 24 Jun 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
SP supremo Akhilesh Yadav made a video call to pay tribute to veteran leader Parasnath of Purvanchal
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को वीडियो कॉल कर पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पारसनाथ के तीनों बेटों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शीघ्र घर आने का भरोसा दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने जो संकेत दिए, उससे लगता है कि पारसनाथ यादव के बड़े पुत्र लकी यादव पिता की राजनीतिक विरासत संभालेंगे। 

विज्ञापन


शहर के पचहटिया स्थित कोल्ड स्टोरेज पर बुधवार को पारसनाथ की तेरहवीं का कार्यक्रम था। दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के मोबाइल फोन पर वीडियो काल कर पारसनाथ यादव के परिवार के सदस्यों से बात की।
विज्ञापन


उन्होंने पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव, ओम प्रकाश यादव और वेद प्रकाश से बात कर ढांढस बंधाया। बातचीत के दौरान अखिलेश ने मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में लकी यादव को पिता की विरासत संभालने का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि पारसनाथ यादव बड़े नेता थे। जिस प्रकार वह जनता का ख्याल रखते थे, उसी तरह वह भी विधानसभा क्षेत्र को संभालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed