{"_id":"6679a22e2967ebfa70067833","slug":"sp-mla-toofani-saroj-accused-of-occupying-land-demarcation-stopped-in-varanasi-2024-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सपा विधायक तूफानी सरोज की बढ़ीं मुश्किलें, जमीन कब्जाने का लगा आरोप; रोका गया सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सपा विधायक तूफानी सरोज की बढ़ीं मुश्किलें, जमीन कब्जाने का लगा आरोप; रोका गया सीमांकन
Mon, 24 Jun 2024 10:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:13 PM IST
सार
जौनपुर के केराकत से सपा विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज के खिलाफ जमीन कब्जाने के आरोप में फूलपुर थाने में तहरीर दी गई है। पूर्व सांसद पर जमीन कब्जाने का आरोप लगने के बाद उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक साजिश है।
विज्ञापन
सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के केराकत से सपा विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। इस सिलसिले में फूलपुर थाने में तहरीर भी दी गई है। शिकायत के बाद ही प्रशासन ने जमीन का सीमांकन रुकवा दिया है। आरोप है कि विधायक जमीन पर कब्जा करके निर्माण कराना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव में सड़क किनारे केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज ने दो वर्ष पहले जमीन का बैनामा कराया था। इसका सीमांकन शनिवार को कराया जा रहा था। इसी बीच करखियांव के बचई राम ने आपत्ति की और जमीन को अपनी बताते हुए विधायक पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। इसकी शिकायत समाधान दिवस पर भी की।
विज्ञापन
बचई का आरोप है कि सपा के पूर्व सांसद जबरन जमीन से बेदखल करना चाहते हैं। इसके बाद फूलपुर पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर जाकर सीमांकन रुकवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अंतिम निर्णय राजस्व विभाग को लेना है। किसी तरह का विवाद न हो, इसलिए सीमांकन रुकवाया गया है।
क्या बोले सपा विधायक
राजनीति के तहत बदनाम किया जा रहा है। सरकार भाजपा की है। जैसे भी हो, जांच करवा ले। जमीन का बैनामा कराया गया था। -तूफानी सरोज, सपा विधायक और पूर्व सांसद
पुलिस बोली
रकबा बड़ा है। आरोपी 18 डिसमिल में से 12 डिसमिल जमीन बेच चुका है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम जाएगी। जमीन की माप की जाएगी। इससे विवाद खत्म हो जाएगा। - प्रतिभा मिश्रा, एसडीएम पिंडरा
क्या बोले सपा विधायक
राजनीति के तहत बदनाम किया जा रहा है। सरकार भाजपा की है। जैसे भी हो, जांच करवा ले। जमीन का बैनामा कराया गया था। -तूफानी सरोज, सपा विधायक और पूर्व सांसद
पुलिस बोली
रकबा बड़ा है। आरोपी 18 डिसमिल में से 12 डिसमिल जमीन बेच चुका है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम जाएगी। जमीन की माप की जाएगी। इससे विवाद खत्म हो जाएगा। - प्रतिभा मिश्रा, एसडीएम पिंडरा