फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP leader released on condition of cooperating in investigation

जांच में सहयोग करने की शर्त पर छोडे़ गए सपा नेता

Sat, 17 Jul 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
SP leader released on condition of cooperating in investigation
चार दिन पूर्व नदेसर स्थित घौसाबाद में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज के ऊपर फायरिंग मामले में हिरासत में लिए गए सपा नेताओं को पुलिस ने शुक्रवार को छोड़ दिया। पुलिस ने जांच में सहयोग करने की शर्त पर विज्जू विश्वकर्मा, विजय जायसवाल और श्याम बाबू को छोड़ा। पुलिस के अनुसार मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

13 जुलाई की रात नदेसर स्थित घौसाबाद मोड़ पर राहुल राज के ऊपर आटो सवार बदमाश ने फायरिंग कर दी थी। गोली पीठ पर लगने से राहुल का इलाज अस्पताल में चल रहा। राहुल के पिता राजकुमार की तहरीर पर सपा नेता घौसाबाद निवासी विज्जू विश्वकर्मा, विजय जायसवाल और श्याम बाबू समेत नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दौरान हिरासत में लेकर पुलिस तीनों से पूछताछ की और घटना में संलिप्तता नहीं सामने आने और जांच में सहयोग करने की शर्त पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच के दौरान इन लोगों की संलिप्ता सामने नहीं आई है, हालांकि इन्हें दोबारा बुलाने और जांच में सहयोग के नाम पर छोड़ा गया। प्रथम दृष्टयता फायरिंग वाले दिन तड़के नदेसर क्षेत्र में एक बस को आग लगा दी गई थी। इसी घटना से जांच के तार जुड़ रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
चौबेपुर। भंदहा खुर्द गांव में पिछले हफ्ते पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट मामले में नामजद नौ आरोपियों की गिरफ्तारी केलिए पुलिस दबिश दे रही है। भंदहा खुर्द गांव निवासी सुमन पांडेय के पति सुरेश पांडेय की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस दौरान घर आए रिश्तेदारों की 11 जुलाई की रात घर में घुसकर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इस बाबत पीड़िता सुमन ने अपने देवरानी सुनीता पांडेय, अजीत पांडेय, अरविंद समेत नौ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed