फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP is a production house, where dangerous mafias are born, its CEO Akhilesh Yadav and trainer Shivpal: Yogi

सपा एक प्रोडक्शन हाउस, जहां पैदा होते हैं दुर्दांत माफिया, इसके सीईओ अखिलेश यादव और ट्रेनर शिवपाल : योगी

Mon, 11 Nov 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
SP is a production house, where dangerous mafias are born, its CEO Akhilesh Yadav and trainer Shivpal: Yogi
सपा एक प्रोडक्शन हाउस, जहां पैदा होते हैं दुर्दांत माफिया, इसके सीईओ अखिलेश यादव और ट्रेनर शिवपाल : योगी
विज्ञापन

सभी केंद्र- मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र में सीएम योगी की जनसभा।



------------------------------------------------------

सपा एक प्रोडक्शन हाउस, जहां पैदा होते हैं दुर्दांत माफिया, इसके सीईओ अखिलेश यादव और ट्रेनर शिवपाल : योगी

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधा इंडी गठबंधन पर निशाना साधा, बोले- एक रहोगे तो सेफ रहोगे



- मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा



संवाद न्यूज एजेंसी



मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि सपा एक प्रोडक्शन हाउस है, जहां दुर्दांत माफिया, अपराधी और दुष्कर्मी पैदा होते हैं। इसके सीईओ अखिलेश यादव और ट्रेनर शिवपाल यादव हैं। ये जहां जाएंगे, पूरी संपत्ति हड़प लेंगे। गरीबों पर अत्याचार करेंगे। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि बंटिए मत। बंटना नहीं है। एकजुट रहता है। एक रहोगे तो सेफ रहोगे।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य के समर्थन में कछवां के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या और कन्नौज में दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। समाजवादी पार्टी पेशेवर अपराधियों की तरह काम कर रही है। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को किसने पैदा किया था? गाजीपुर में सरेआम कृष्णानंद राय की हत्या की गई थी। उसके साथ रमेश पटेल भी थे, रमेश यादव भी थे। तब यूपी में सपा की सरकार थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। ऐसा ही प्रयागराज में हुआ था। राजू पाल की निर्मम हत्या कर दी गई और उनके परिजनों को न्याय भी नहीं मिला था। न्याय तब मिला, जब भाजपा की सरकार आई। कन्नौज में सपा से जुड़ा व्यक्ति दुष्कर्म के आरोप में जेल में है। सपा तो दुर्दांत अपराधी पैदा करती है। लूट-खसोट, जनता को गुमराह करने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने यूपी में कई बार राज किया। कई मुख्यमंत्री बने, क्यों नहीं मिर्जापुर में काॅलेज बनवाया ? क्यों नहीं विंध्याचल काॅरिडोर बनवाया ? क्योंकि विकास उनके एजेंडे में नहीं था। विकास उनके परिवार का हो, बस यही प्रयास रहता है।



अब मिर्जापुर की पहचान मां विंध्यवासिनी व भव्य काॅरिडोर से : मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार केंद्र और राज्य में बहुत काम कर रही है। विंध्य क्षेत्र अब विकास के लिए हाथ नहीं फैलाता है बल्कि विकास स्वयं आता है। कभी यह क्षेत्र खनन और भू माफिया के लिए जाना जाता था। अब मिर्जापुर की पहचान मां विंध्यवासिनी और भव्य काॅरिडोर के रूप में हो रही है। मिर्जापुर में मेडिकल काॅलेज, मां विंध्यवासिनी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के पीएम को लेकर यहां आए थे और सौर ऊर्जा के सबसे बड़े प्लांट का उद्घाटन किया था। हमने 10 साल के अंदर बदलते देश व मिर्जापुर को देखा है।



यह तो नारी स्वाभिमान का धाम है : मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ भाजपा, अपना दल एस, निषाद पार्टी, सुहेलदेव पार्टी किसान, नौजवान, महिलाओं के विकास के लिए काम कर रही है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस का इंडी गठबंधन है। इन्होंने कहा था चुनाव के बाद खटाखट खाते में एक लाख रुपये आएंगे, लेकिन किसी को पैसा मिला क्या? उनके नेताओं से पूछो कि पैसा कहां गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो मां विध्यवासिनी का धाम है। नारी स्वाभिमान का धाम है। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता...।



मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि पीएम मोदी 70 साल के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा का लाभ दे रहे हैं। यही सबका साथ-सबका विकास है। चार करोड़ गरीबों के मकान बन गए। 10 करोड़ गरीबों के घर में उज्ज्वला योजना का कनेक्शन पहुंच गया। होली व दीपावली पर मुफ्त गैस सिलिंडर मिल रहा है। एक करोड़ परिवारों को सालाना 12 हजार रुपये दे रही है। 12 करोड़ किसानों को छह हजार रुपये सालाना प्राप्त हो रहे हैं।




जनसभा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, एसपी बघेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, रामकेश निषाद, सांसद विनोद बिंद, भाजपा के काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण, विधायक रत्नाकर मिश्र, भूपेश चौबे, रमाशंकर पटेल, अनुराग सिंह, रिंकी कोल के अलावा सोहन श्रीमाली आदि मौजूद रहे।



---



जयकारे से शुरू किया संबोधन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना संबोधन मां विंध्यवासिनी और गंगा मैया की जय से किया। वंदे मातरम, नम: पार्वती पतये हर हर महादेव... के उद्बोधन से पूरा पंडाल गूंज उठा। उन्होंने कहा कि इस पावन धरा को कोटि कोटि नमन करता हूं। युग तुलसी के रूप में विख्यात स्वामी राम किंकर जी महाराज की धरा के संबोधन के साथ उनको प्रणाम किया। कहा कि उनका शताब्दी वर्ष चल रहा है, उनको कोटि कोटि नमन...। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज, हंस देवरहा बाबा महाराज को यहीं से प्रणाम करता हूं, यह उनकी तपोभूमि है। कार्तिक पूर्णिमा की बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed