फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP has always undertaken historic work in the interest of teachers: Lalbihari

सपा ने हमेशा शिक्षकों के हित में किया ऐतिहासिक कार्य : लालबिहारी

Thu, 27 Aug 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
SP has always undertaken historic work in the interest of teachers: Lalbihari
सर्किट हाउस में बुधवार को वाराणसी-मिर्जापुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी एवं नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लालबिहारी यादव ने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव के संदर्भ में एक बैठक की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों के हित में ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के 300 स्थायी मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों को अनुदानित करने का निर्णय लिया गया। दूसरे चरण में 1100 जूनियर हाईस्कूलों को एक साथ अनुदानित करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। इसी प्रकार हजारों विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का विनियमितीकरण कर उन्हें सामाजिक सम्मान, स्थायित्व और अधिकार दिलाने का काम समाजवादी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक समाज के सामने अनेक चुनौतियां हैं। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षकों की स्थिति, शिक्षण संस्थानों की समस्याएं तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव और धन्यवाद ज्ञापन सह प्रभारी बौद्ध अवधेश अंबेडकर ने किया। बैठक में सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री/मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह पटेल, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, जिला प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed