{"_id":"6421bdac171f0001630e12a4","slug":"sp-expressed-confidence-in-dilip-dey-in-banaras-handed-over-the-command-varanasi-news-c-20-vns1013-125514-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बनारस में सपा ने जताया दिलीप डे पर भरोसा, सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बनारस में सपा ने जताया दिलीप डे पर भरोसा, सौंपी कमान
विज्ञापन
फोटो
- समाजवादी पार्टी के पहले महानगर अध्यक्ष दिलीप डे को फिर मिली पुरानी जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिलीप डे को महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। दिलीप डे समाजवादी पार्टी की स्थापना के समय वाराणसी के पहले महानगर अध्यक्ष बनाए गए थे। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता की छवि रखने वाले डे के नाम की घोषणा से उत्साह का माहौल है।
संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले दिलीप डे शहर दक्षिणी से दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। बंगाली समाज से जुड़े दिलीप के जरिये पार्टी बनारस में अपनी पैठ मजबूत करने के प्रयास में है। दरअसल, वाराणसी नगर निगम के पहले चुनाव में तत्कालीन महानगर अध्यक्ष रहे डे के नेतृत्व में सपा प्रत्याशी विमला ग्वाल मजबूती से चुनाव लड़ी और मामूली अंतर से पराजित हुई थीं। फिलहाल महानगर अध्यक्ष के रूप में उन्हें सबसे पहले निकाय चुनाव की अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा।
फोटो
प्रदीप बने व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल को पार्टी ने प्रोन्नत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। वाराणसी निवासी प्रदीप जायसवाल ने हरिश्चंद्र महाविद्यालय के अध्यक्ष पद से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। प्रदीप पर सपा ने दांव लगाकर पूर्वांचल के व्यापारियों को रिझाने की कोशिश की है। कारण, वे वैश्य समाज की कई संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों में भी सक्रिय हैं।