फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP crime gyanendra

जमीन के कारोबार में निवेश के लिए करने लगे लूटपाट, दो गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
SP crime gyanendra
वाराणसी। जमीन के कारोबार में ज्यादा पैसा निवेश कर जल्द अमीर बनने की चाहत में मिर्जामुराद थाना के लालपुर का कृष्ण प्रताप यादव उर्फ अरविंद उर्फ अर्जुन अपने साथियों के साथ लूटपाट कर रहा था। मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित जोगापुर नहर के पास से सोमवार को अर्जुन और उसके साथी भदोही के सुरियावां थाना के बनकट के राजन कनौजिया उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने यह खुलासा किया। अंतरजनपदीय बदमाश अर्जुन पर वाराणसी, भदोही और गोरखपुर जिले में 15 और राजन पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

दोनों के पास से 25 हजार रुपये, डेढ़ किलो चांदी के जेवर, देशी पिस्टल, तमंचा, चार कारतूस, बाइक और दो मोबाइल किए गए। पुलिस को सारनाथ के हृदयपुर क्षेत्र में रहने वाले चरनजीत और उसके साथी सीतापुर निवासी प्रमोद अवस्थी की तलाश है। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र और एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता की। बताया कि बीते 18 अक्तूबर को भदोही के देवनाथपुर बाजार और फिर 24 अक्तूबर को कछवा रोड बाजार में दो सराफ को गोली मार कर बदमाशों ने लूटपाट की थी। दोनों वारदात की तफ्तीश के दौरान मिली सूचनाओं के आधार पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, भदोही के क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह, सुरियावा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह और मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुनील दत्त दूबे ने अपनी टीम के साथ अर्जुन और राजन को गिरफ्तार किया। चरनजीत और प्रमोद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलिंग के काम और चार पहिया वाहन से आए शक में
एसपी क्राइम ने बताया कि सारनाथ क्षेत्र में चरनजीत और अर्जुन पार्टनरशिप में ढाई बीघा जमीन में प्लाटिंग का काम कर रहे थे। साथ ही, दोनों दो चार पहिया वाहन से चल रहे थे। दोनों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उनके कामकाज और रहन-सहन को लेकर शंका हुई तो सुरागकशी शुरू की गई। अर्जुन ने बताया कि वह, चरनजीत और उसके अन्य साथी वाराणसी, भदोही और आसपास के अन्य जिलों में लूटपाट कर पैसा जमीन में निवेश करते थे। दोनों लूटे गए जेवर बेचने जा रहे थे, लेकिन इससे पहले पकड़े गए। बाकी जेवर चरनजीत और प्रमोद के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed