फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sp-congress worekers are confused in varanasi,two candiaate from cantt seat

वाराणसी में सपा-कांग्रेस के कार्यकताओं में असमंजस, कैंट सीट से दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 17 Feb 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 17 Feb 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
sp-congress worekers are confused in varanasi,two candiaate from cantt seat
अनिल और रीबू में से किसी एक को वापस लेना पड़ सकता है पर्चा - फोटो : amar ujala
 कैंट विधानसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन से अनिल श्रीवास्तव के नामांकन के बाद सपा के सिंबल पर पार्टी नेत्री रीबू श्रीवास्तव के पर्चा दाखिल करने से पदाधिकारी और कार्यकर्ता असमंजस में हैं।
विज्ञापन

खासकर सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता फिलहाल की स्थितियों में यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार में निकलें या फिर सपा सिंबल पर नामांकन करने वाली प्रत्याशी के समर्थन में। सपा नेतृत्व की ओर से इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस में भी खलबली मची है। दोनों दलों के अपने शीर्ष नेतृत्व के फैसले का इंतजार है।
सपा जिलाध्यक्ष ने इस बारे में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को वस्तुस्थिति की जानकारी दी है।
वहीं कांग्रेस खेमा भी इस मसले पर अपने लखनऊ और दिल्ली के नेताओं से लगातार संपर्क साधे हुए है।

दोनों पार्टियों के रणनीतिकार मानते हैं कि गठबंधन बचाने के लिए रीबू और अनिल में से किसी एक की पर्चा वापसी का ही विकल्प है।
लेकिन, दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व से इस बारे में कोई संकेत न मिलने से फिलहाल हालात पेचीदा होने के साथ पार्टीजनों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

पिछले दो बार से कांग्रेस प्रत्याशी यहां से दूसरे स्थान पर रहे हैं। इस लिहाज से सपा का साथ मिलने पर इस सीट पर जीत का दावा किया जा रहा था। 

रीबू श्रीवास्तव ने शुरू किया चुनाव प्रचार

sp-congress worekers are confused in varanasi,two candiaate from cantt seat
रीबू ने दावा किया, सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
सपा के सिंबल पर नामांकन करने के बाद रीबू श्रीवास्तव ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। शुक्रवार को वह बजरडीहा क्षेत्र में रहीं।
उनके साथ कैंट क्षेत्र के सपा के कुछ कार्यकर्ता भी थे।

सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव का कहना है कि कैंट सीट को लेकर प्रदेश नेतृत्व से वार्ता की गई है। पार्टी का प्रयास है कि गठबंधन से कोई एक ही प्रत्याशी चुनाव लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed