{"_id":"5ee0b3cd8ebc3e43211c86e7","slug":"sonu-sood-help-a-man-to-reached-his-home-mirzapur-from-chennai-by-flights-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता का ट्रेन से पैर कटा तो चेन्नई में फंसे बेटे ने सोनू सूद से मांगी मदद, फ्लाइट का टिकट कराकर दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का ट्रेन से पैर कटा तो चेन्नई में फंसे बेटे ने सोनू सूद से मांगी मदद, फ्लाइट का टिकट कराकर दी शुभकामनाएं
Wed, 10 Jun 2020 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Jun 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब मजदूरों के लिए मसीहा बन चुके हैं। वह लगातार उनकी मदद में जुटे हैं, जिससे कि वह अपने घर वापस जा सकें। अब सोनू सूद ने एक बेटे को उसके पिता से मिलने में मदद की है।
विज्ञापन
चेन्नई में काम करने वाले बेटे को जब पता चला कि ट्रेन से पिता का एक पैर कट गया है तो वह अपने पिता को देखने, उनसे मिलने के लिए परेशान हो गया। लॉकडाउन के चलते जब घर लौटने के सारे प्रयास असफल हो गए तो उसने अभिनेता सोनू सूद से ट्विटर पर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इसके जवाब में सोनू सूद ने युवक की फ्लाइट का टिकट कराकर उसे शुभकामनाओं के साथ विदा किया। साथ ही ट्वीट कर कहा कि "भोनुलाल भाई। अभी आप एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो जाओ। पिता जी की सेवा करने का समय आ गया है। आज आप अपने पिता जी से मिल रहे हैं।"
विज्ञापन
भोनुलाल भाई। अभी आप ऐयरपोर्ट की तरफ़ रवाना हो जाओ। पिता जी की सेवा करने का समय आ गया है। ❣️ आज आप अपने पिता जी से मिल रहे हैं। https://t.co/19BD8Xo8BY
— sonu sood (@SonuSood) June 10, 2020
मिर्जापुर जिले के चुनार स्थित पचेवरा का रहने वाला भोनू लाल प्रजापति चेन्नई में काम करता है। 25 मई को पचेवरा में पिता सालिक प्रजापति का एक पैर ट्रेन से कट गया। 26 मई को जब परिजनों ने भोनू को यह जानकारी दी तो वह पिता को देखने के लिए तड़प उठा।
सड़क मार्ग, ट्रेन से घर लौटने का प्रयास करने लगा पर बात नहीं बनी। उसने ट्वीट कर पीएम, सीएम से मदद मांगी। इस पर अभिनेता सोनू सूद ने भोनू की मदद की। उसके फ्लाइट का चेन्नई से प्रयागराज तक का टिकट कराया। बुधवार को रात 9:30 बजे वह प्रयागराज के लिए आएगा। सोनू ने ट्वीट कर भोनू को शुभकामना भी दी।