{"_id":"5e74ec498ebc3e72c03cc875","slug":"sonbhadra-young-man-attacked-with-sharp-edged-weapon-in-old-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, मौत
Fri, 20 Mar 2020 09:46 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 20 Mar 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
murder demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के म्योरपुर में हवाई पट्टी मार्ग पर शुक्रवार शाम एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
हवाई पट्टी मार्ग पर पूर्व ग्राम प्रधान सरफुद्दीन सिद्दीकी के आवास के सामने पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। देखते ही देखते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी होने पर लोग जुट गए लेकिन तब तक हमलावर भाग गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से युवक को म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त अनिल (20) पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पंचायत पड़री के कमरीडांड़ के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन