फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son plotting his father killing for six months carried out murder with help of friends in Varanasi

रिश्तों का कत्ल: छह महीने से पिता की हत्या की साजिश रच रहा था बेटा, दोस्तों संग मिलकर उतारा मौत के घाट

Mon, 26 Oct 2026 04:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 26 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

वाराणसी में राजेश पटेल की हत्या की साजिश उनका छोटा बेटा छह महीने से रच रहा था। दोस्तों के साथ मिलकर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

 

विज्ञापन
Son plotting his father killing for six months carried out murder with help of friends in Varanasi
राजेश पटेल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पिसौर गांव निवासी राजेश पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने छोटे बेटे शिवम समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शिवम ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की। गोली रमेश उर्फ बादशाह ने मारी थी। शिवम पिता की हत्या की योजना छह महीने से बना रहा था। उसने कई बार रमेश को उकसाया। रमेश के साथ एक अन्य आरोपी भी गोली मारने की घटना में शामिल रहा। तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कर दी हैं।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में शिवम ने बताया कि पिता राजेश पटेल का व्यवहार उसके प्रति नकारात्मक रहता था। बात-बात पर राजेश उसे मारते-पीटते थे। बड़े भाई को भी उन्होंने घर से निकाल दिया था। इस बात से वह काफी आहत था। इसी कारण उसने पिता की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजेश पटेल के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगने की पुष्टि हुई है। गोली मस्तिष्क में जाकर फंस गई थी। गंभीर रूप से घायल राजेश की 24 अक्तूबर को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उन्हें 21 अक्तूबर को गोली मारी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश के साथ ही घटना में इस्तेमाल हथियार का पता लगाने में जुटी है।

Trending Videos

परिजनों ने लगाया जाम 
परिजनों ने राजेश के छोटे भाई सुरेंद्र पटेल को सूचना दी। उनकी तहरीर पर 22 अक्तूबर को शिवपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इलाज के दौरान 24 अक्तूबर को राजेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रात 9:30 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शिवपुर रेलवे स्टेशन रोड पर पिसौरी माता मंदिर के गेट के सामने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी में देरी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि 65 घंटे बीतने के बावजूद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

अधिकारी बोले

तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। गोली मारकर हत्या हुई है। छोटा बेटा और उसके दो साथियों ने घटना को अंजाम दिया। दोनों पुलिस की पकड़ में है। गोली रमेश ने मारी थी। जल्द ही तीसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। -प्रज्ञा पाठक, एसीपी कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed