{"_id":"5a5615a04f1c1b09788b795f","slug":"son-murder-his-mother-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां ने नशे के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने पड़ोसी के यहां से फावड़ा लाकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने नशे के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने पड़ोसी के यहां से फावड़ा लाकर कर दी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे ने कई घर बर्बाद कर दिए। एक बार फिर यह बात सच होते हुए सामने आई। एक बेटे ने मां से नशे के लिए पैसे मांगे तो मां ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर बेटे ने फावड़े से मां की हत्या कर दी। यह घटना यूपी के सोनभद्र में हुई।
बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।बुधवार की सुबह दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नौ में राकेश मिश्रा (37) ने अपनी मां उर्मिला देवी (75) पत्नी रामवृक्ष मिश्रा से नशे के लिए पैसे की मांग की।
मां ने पास में पैसा न होने की बात कहकर उसे देने से इनकार कर दिया। इसको लेकर बेटे ने पहले मां के साथ धक्का मुक्की की। फिर भी जब मां ने उसे पैसे देने से साफ इनकार कर दिया तो राकेश पड़ोस में चला गया।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद वह पड़ोस में चल रहे निर्माण कार्य में प्रयुक्त फावड़ा लेकर घर आया और घर के बाहर धूप सेक रही अपनी वृद्घ मां के सिर पर पीछे से हमला कर दिया। इससे उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी का किया चालान
यूपी 100
- फोटो : File Photo
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। भारी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। सीओ रामलाल और कोतवाल विनोद यादव मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई अवधेश कुमार मिश्रा के तहरीर पर आरोपी छोटे भाई राकेश मिश्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ रामलाल ने बताया कि मां की हत्या के आरोपी राकेश कुमार मिश्रा पुत्र रामवृक्ष मिश्रा निवासी वार्ड नौ को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।