फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Somewhere heavy rain and some drizzle

कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

Tue, 21 Sep 2021 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Somewhere heavy rain and some drizzle
दो दिन तक झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव दिखने लगा है। रविवार सुबह मौसम साफ रहने के बाद करीब 11 बजे अचानक इसमें बदलाव हो गया। कुछ जगहों पर तो हवा में नमी के साथ ही झमाझम बारिश हुई तो कुछ जगहों पर केवल बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने से बदलाव हो रहा है। तीन-चार दिन यही स्थिति रहने के आसार हैं। इस साल समय से पहले मानसून आने के बाद से ही जून से अगस्त तक तो अच्छी बारिश हुई, लेकिन सितंबर में कम हुई। इस महीने अब तक 130 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सोमवार सुबह बीएचयू, सुंदरपुर, वरुणापार, भिखारीपुर, सिगरा आदि जगहों पर तेज बारिश हुई। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस कमी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम 24.6 सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed