फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Somewhere he ran, somewhere he showed his strength in karate and shot put.

Varanasi News: कहीं लगाई दौड़, कहीं कराटे और गोलाफेंक में दिखाया दम

Thu, 02 Nov 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Somewhere he ran, somewhere he showed his strength in karate and shot put.
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को संध्या पटेल व गुड़िया ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन किया। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष आशा सिंह और आरएसओ आरपी सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विकास इंटर कॉलेज में बालक वर्ग में अपूर्व, श्रेयांस, वीर कृष्ण शर्मा, समर्थ सिंह, साहिल वर्मा, आयुष कुमार, कृष्ण गुप्ता, प्रियांशु, दिग्विजय शाही, हिमांशु यादव, अनिकेत जायसवाल, देव कुमार सिंह व अनीश ने अगले दौर में प्रवेश किया। संचालन दीपिका तिवारी ने किया। चीफ रेफरी शशि प्रकाश सिंह रहे जबकि राहुल यादव, शिवम शाही, गोपाल शाही व नयंका शाही ने रेफरी की भूमिका निभाई।वहीं, भेलूपुर जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता कमच्छा के सेंट्रल हिंदू ब्वॉयज स्कूल में हुई। मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को उचित मंच दे रहा है। प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ से शुरू हुई। जोन स्तरीय प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची व लंबी कूद, गोला फेंक में भेलूपुर जोन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उधर, सेवापुरी के सर्वोदय इंटर कॉलेज लखनसेनपुर कपसेठी में प्रतियोगिताओं की शुरुआत भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कराई। वालीबॉल में 14 से 18 आयु वर्ग में बरेमा की टीम, 18 से 40 आयुवर्ग में कपसेठी की टीम विजेता रही। वहीं, सनबीम स्कूल वरुणा में अंडर-11 आयुवर्ग में करीब 200 खिलाड़ियों ने कराटे के कुमिते में प्रतिभाग किया। सांसद खेलकूद में खेलने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ सम्मानित करेगा। प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उधर, डीएवी पीजी कॉलेज खेल मैदान पर बुधवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। डॉ. नीलकंठ तिवारी व कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने शुभारंभ किया। रोहनिया के आरजी लाइंस विकास खंड के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा व विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सौ मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed