फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   software engineer tracked down suspect accused of stealing mobile phone in varanasi

UP: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया ट्रेस, मुंबई से बनारस आई महिला ने ऐसे किया पर्दाफाश

Wed, 31 Dec 2025 11:15 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 31 Dec 2025 11:15 AM IST
सार

Varanasi Crime News: मुंबई से काशी घूमने आई सॉफ्टवेयर इंजीनियर  महिला ने मोबाइल चोरी के आरोपी को ट्रेस किया। इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में भेलूपुर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
software engineer tracked down suspect accused of stealing mobile phone in varanasi
mobile - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल चोरों के एक संगठित गिरोह का पुलिस ने नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने पर्दाफाश किया। मोबाइल चोर को ट्रेस कर वह उसके ठिकाने पर पहुंची। इस मामले में भेलूपुर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मुंबई के घाटकोपर निवासी अंकिता गुप्ता, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, बनारस भ्रमण पर आई थीं। सोमवार शाम अस्सी घाट की भीड़ में एक उचक्का उनका दो लाख रुपये का आईफोन छीनकर भाग निकला। 

विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद अंकिता ने भेलूपुर थाने को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन सक्रियता नहीं दिखाई। ऐसे में अंकिता ने मुंबई में अपने सहयोगियों की मदद ली। वहां से जानकारी मिली कि मोबाइल का लोकेशन चांदपुर में एक ही जगह पर एक मकान के पास शो कर रहा है। ऐसे में अंकिता देर रात पुलिस के साथ लोकेशन वाले स्थान पर पहुंची। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; New Year 2026: काशी में महाकुंभ जैसी व्यवस्था, मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन, 500 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता का आरोप है कि पुलिस महज औपचारिकता निभाकर लौट गई। मंगलवार को फिर वह उक्त मकान के पास पहुंची और मकान मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि यहां किराये पर कोई रहता है। ऐसे में उसका कमरा खुलवाया तो 12 से 15 मोबाइल मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल आरोपी पकड़ से बाहर है। थाना प्रभारी भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया गया है। किरायेदार के बारे में मकान मालिक से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed