फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Social worker remembered by planting trees expressed concern over encroachment of ponds and tanks

Varanasi News: पौधरोपण कर समाजसेवी को किया याद, कुंड-तालाबों के अतिक्रमण पर जताई चिंता; समाधान पर विमर्श

Sat, 06 Sep 2025 11:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:16 AM IST
सार

वाराणसी में कुंडों और तालाबों के लिए काम करने वाले समाजसेवी ई. सुरेंद्र नारायण गौड़ की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। गणमान्य लोगों ने 25 पाैधें लगाकर इसकी संरक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Social worker remembered by planting trees expressed concern over encroachment of ponds and tanks
कंपनी गार्डेन में पाैधरोपण करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: जनाधिकार एवं स्वापक निषेध अपराध जांच ब्यूरो के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंड-तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मुहिम व नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान चलाने वाले समाज सेवी काशी रत्न ई. सुरेंद्र नारायण गौड़ की 88वीं जयंती के अवसर पर पौधरोपण किया गया।

विज्ञापन


पौधरोपण सुबह 9 बजे से मैदागिन स्थित कंपनी गार्डन में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि गीता दीदी ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय गायघाट की प्रमुख ने सुरेंद्र नारायण गौड़ के फोटो पर माल्यापर्ण करके किया। 
विज्ञापन


संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा रचना गौड़ व उपाध्यक्ष डाॅ. एसएस गांगुली ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सुरेंद्र नारायण गौड़ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी। रचना ने संस्था के पदाधिकारी, सदस्यों व स्कूली छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। लगभग 25 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन संजय मौर्या और धन्यवाद ज्ञापन सुनीत गौड़ ने किया। इस अवसर पर रंजना गौड़, सुनीता गौड़, संजय मौर्या, अमरेंद्र खन्ना, बबिता मौर्या, मोहिनी दीदी, मनोज, मोहन, राघवेंद्र कुशवाहा, राजेश खरवार, पूजा यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed