फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Social Media Gossip Akhilesh Yadav shared picture of Varuna river covered with hyacinth on Twitter and became troll

Social Media: अखिलेश यादव ने ट्विटर पर साझा की जलकुंभी से पटी वरुणा नदी की तस्वीर, हो गए ट्रोल

Thu, 23 Jun 2022 05:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Jun 2022 05:03 PM IST
सार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरने के लिए वरुणा नदी की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके बाद पोस्ट में लिखा कि वाराणसी में जलकुंभी से पटी वरुणा नदी का यह दुर्दशा...। 

विज्ञापन
Social Media Gossip Akhilesh Yadav shared picture of Varuna river covered with hyacinth on Twitter and  became troll
अखिलेश यादव का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरने के लिए वरुणा नदी की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके बाद पोस्ट में लिखा कि वाराणसी में जलकुंभी से पटी वरुणा नदी का यह दुर्दशा...। तस्वीर पोस्ट करने के बाद उनके पोस्ट पर लोगों ने खूब कमेंट किए। इसके बाद अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए। 

विज्ञापन


प्रियांक मोदी ने अपने कमेंट में लिखा कि यह तस्वीर पांच वर्षों में नहीं हुई है, 15 वर्षों से ऐसी स्थिति है। हिना ने लिखा कि अखिलेश यादव जी की राजनीति खत्म हो चुकी है क्या...। प्रशांत ने लिखा कि यह दुर्दशा महज पांच साल में नहीं हुई.., इसमें आपका भी बराबर योगदान है। अनिल ने लिखा कि आपके पास हजारों कार्यकर्ता, 120 विधायक और पांच सांसद हैं। एक दिन सभी को लेकर सफाई करा दो।
विज्ञापन


सोनू ने लिखा कि आदरणीय सर बनारस की चिंता न करें, दूसरे क्षेत्र की चिंता करें... क्योंकि बनारस की जनता ने सीधे प्रधानमंत्री चुना है। मनोज ने लिखा कि भाजपाई न ही भारत मां के हुए, न ही गंगा, न वरुणा के...। तुषार ने लिखा कि अखिलेश सरकार में शुरू हुआ वरुणा कॉरिडोर का प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। देवायत ने लिखा कि फिलहाल जनता ने आपको आपकी दशा दिखा दी। श्याम नारायण ने लिखा कि आत्ममंथन करिए.., आप एसी में बैठकर ट्वीट करो, योगी बार-बार सीएम बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed