फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smriti irani target akhilesh at varanasi,says father throne into j7ungle by son

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा,बेटे ने पिता को वनवास दे दिया

Thu, 23 Feb 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Feb 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
smriti irani target akhilesh at varanasi,says father throne into j7ungle by son
कहा- डिंपल कार्यकर्ताओं से सभा में कहती हैं कि हद में रहिए वरना आपके भैया से कह दूंगी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की स्टार प्रचारक केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को रोहनिया, कैंट और शहर उत्तरी के प्रत्याशियों के समर्थन में तीनों क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव पर भी तंज कसे।
विज्ञापन


स्मृति ने रामनगर चौक में हुई सभा में कहा कि पिता ने बड़े अरमानों से बेटे की ताजपोशी की और बेटे ने जीते जी उन्हें राजनीति से वनवास दे दिया। वहीं, रोहनिया की सभा में डिंपल को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे सभाओं में अपने ही कार्यकर्ताओं से कहती हैं कि हद में रहिए नहीं तो आपके भैया से कह दूंगी। ये कैसा अनुशासन..।
विज्ञापन


रोहनिया विधानसभा के लिए काशीपुर में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं, भ्रष्टाचारियों की सरकार है। आशा बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर सरकार अत्याचार कर रही है। उन्होंने रेप मामले में फंसे गायत्री प्रजापति पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट विधानसभा के लिए रामनगर चौक में हुई सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामनगर-सामनेघाट पक्का पुल जानबूझकर नहीं बनाया जा रहा है। प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार और घूसखोरी व्याप्त है। यहां राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने सपा सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाए। कार्यक्रम में भिखारीपुर भाजपा कार्यकर्ता आलोक कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।

उत्तरी विधानसभा के लिए पहड़िया की वासुदेव नगर कॉलोनी में आयोजित महिला संवाद जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीएम के संसदीय क्षेत्र की जनता को 24 घंटे बिजली नहीं दे रही है।


यही कारण है जनरेटर से रोशनी कर आयोजन करना पड़ रहा है। इसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति की गाड़ी नहीं चली तो वे साइकिल पर सवार हो गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed