{"_id":"58f522774f1c1b1974471fad","slug":"smoked-against-wine-contracts-imposed-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकों के खिलाफ उबाल, लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकों के खिलाफ उबाल, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 18 Apr 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती में शराब और बीयर की दूकानें खुलने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को भी हंगामा किया। रोहनिया क्षेत्र के दाउदपुर गांव के लोगों ने सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। वहीं, चोलापुर के रूपापुर में और बड़ागांव के कविरामपुर में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया।
रोहनिया के दाउदपुर में शराब के ठेके के खिलाफ ग्रामीणों ने रोहनिया-गंगापुर मार्ग पर धरने पर बैठ गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि प्राथमिक विद्यालय मात्र सौ मीटर की दूरी पर शराब का ठेका है। यहां सुबह से देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। धरने की जानकारी पाकर रोहनिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने गश्त बढ़ाने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। धरने में प्रमोद पटेल, ओपी पटेल, अजय पटेल, प्रभावती, दुर्गावती, हीरावती आदि शामिल थीं।
इसी तरह, चोलापुर के रूपापुर गांव में शराब और बीयर की दूकानें खुलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। हाईवे से हटने के बाद ये दूकानें गांव में बुधीराम पटेल के मकान में खोली गई हैं। ग्रामीणों का कहना था कि शराब के ठेके खुलने से बस्ती का माहौल खराब हो रहा है। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करें। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इसमें सरोज मिश्रा, चमेला, शीला, मंजू, प्रमिला कल्पनाथ मिश्र, प्रदीप यादव, अजय मिश्र आदि शामिल थे। वहीं, कविरामपुर गांव के पास बड़ागांव-बाबतपुर मार्ग पर शराब ठेका खुलने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर धरना दिया। ग्राम प्रधान नगीना देवी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।