फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smoke from the wheel of engine of the goods train in Chandauli

चंदौली में मालगाड़ी के इंजन के पहिये से उठा धुआं, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा

Wed, 24 Mar 2021 10:32 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Wed, 24 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Smoke from the wheel of engine of the goods train in Chandauli
धुआं उठने के बाद यार्ड में खड़ा मालगाड़ी की इंजन।

उत्तर प्रदेश के चंदौली में पीडीडीयू नगर जंक्शन से गया की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन के पहिये से बुधवार दोपहर सैयदराजा रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में अचानक धुआं उठने लगा। इंजन के पहिये से धुआं निकलता देख चालक सकते में आ गए। चालकों ने आनन-फानन ट्रेन को यार्ड में ही खड़ा किया और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम ने पहिये व ब्रेक का मुआयना कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। समय रहते चालक की सूझबूझ से हादसा बच गया। इस दौरान ट्रेन लगभग एक घंटे तक यार्ड में खड़ी रही।

विज्ञापन

  
पीडीडीयू नगर से बुधवार को दिन में लगभग 12 बजे एक खाली मालगाड़ी गया की ओर जा रही थी। मालगाड़ी जैसे ही सैयदराजा स्टेशन के यार्ड में पहुंची, तभी उसके इंजन के पहिये से काफी तेज धुआं उठने लगा। इसे देख मालगाड़ी के चालक एलपी राजीव व सत्येंद्र प्रसाद ने मालगाड़ी को वहीं रोक दिया।

विज्ञापन

अग्निशमन यंत्र से पहिये पर छिड़काव किया। कुछ देर बाद धुआं निकलना बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही टेक्किनल टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने इंजन के पहिये और ब्रेक का मुआयना किया। सबकुछ ठीक मिलने के बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया। ट्रेन चालकों ने बताया कि गर्मी के कारण ब्रेक के पहिये में सट जाने के कारण धुंआ उठने लगा था। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed