फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravidas jayanti 2022 varanasi mini India will live in the ,shir goverdhanpur village of saint's dreams

रविदास जयंती 2022: बनारस में संत के सपनों के गांव में बसेगा लघु भारत, सीर गोवर्धन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा

Wed, 09 Feb 2022 10:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 09 Feb 2022 10:27 AM IST
सार

बनारस में संत रविदास जयंती को लेकर सीर गोवर्धन क्षेत्र लघु भारत के रूप में आकार लेने लगा है। कई एकड़ क्षेत्र में देश-दुनिया से आने वाले अनुयायियों के रहने की व्यवस्था की गई है। राज्यों के हिसाब से लगाए गए टेंट  भारत की विविधताओं का अहसास करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ravidas jayanti 2022 varanasi mini India will live in the ,shir goverdhanpur village of saint's dreams
सीर गोवर्धन में राज्यों के हिसाब से लगाए गए टेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीर गोवर्धन की रज माथे से लगाने के लिए देश के कोने-कोने से रैदासियों का जत्था बनारस पहुंच रहा है। संत के सपनों का गांव बेगमपुरा अब धीरे-धीरे लघु भारत के रूप में तब्दील हो जाएगा। 12 फरवरी से सीर गोवर्धन में रैदासियों के आने का सिलसिला तेज हो जाएगा।

विज्ञापन


राज्यों के हिसाब से लगाए गए टेंट हर आने वाले को भारत की विविधताओं का अहसास करा रहे हैं। पंजाब से आए सेवादारों के जत्थे ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल लीं। देर रात तक जत्थों के आने का सिलसिला जारी रहा। संत रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संत निरंजन दास महाराज 13 फरवरी की दोपहर हजारों अनुयायियों के साथ जालंधर से विशेष ट्रेन से काशी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


इस साल भी विदेशों से श्रद्धालु नहीं आएंगे
कोरोना संक्रमण के कारण दूसरे साल भी विदेशों से श्रद्धालु गुुरु के स्थान नहीं आ सकेंगे। सीर गोवर्धन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मंदिर से लेकर मेला क्षेत्र में सजावट की जा रही है। प्रकाश व्यवस्था से लेकर सफाई के इंतजाम को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन की टीम के साथ सेवादार भी जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ravidas jayanti 2022 varanasi mini India will live in the ,shir goverdhanpur village of saint's dreams
सीर गोवर्धनपुर में रोटी बनाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मेला क्षेत्र में पंजाब, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, जम्मू, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के अलग-अलग 55 से अधिक पंडाल तैयार हैं। पंडालों में हजारों की तादाद में अनुयायियों के शामिल होने की उम्मीद है। संत रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर संत निरंजन दास महाराज नगवां स्थित रविदास पार्क में दीपदान करेंगे। भजन मंडलियां गुरु रविदास के भजनों का गान करेंगी।
पढ़ेंः ट्रॉली चालक मंगल केवट ने पीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता, प्रधानमंत्री को मानते हैं स्वच्छता भगवान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed