फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   slogans raised at Varanasi airport: flight delayed for about 12 hours, passengers sitting on the ground create

वाराणसी एयरपोर्ट पर लगे हाय-हाय के नारे: करीब 12 घंटे लेट हुई फ्लाइट, यात्रियों ने जमीन पर बैठकर किया हंगामा

Fri, 09 Dec 2022 12:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 09 Dec 2022 12:53 PM IST
सार

स्पाइस जेट एयरलाइंस के विमान SG-201 को मुंबई से सुबह 7:45 बजे उड़ान भरकर 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचना था। फिर वाराणसी से इसी विमान को सुबह 10:30 बजे वाराणसी से दोपहर 12:30 बजे मुंबई पहुंचना था। लेकिन...

विज्ञापन
slogans raised at Varanasi airport: flight delayed for about 12 hours, passengers sitting on the ground create
वाराणसी एयरपोर्ट पर लगे हाय-हाय के नारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने से जमकर हंगामा हुआ। गुरुवार को स्पाइस जेट एयरलाइंस के विमान SG-201 को मुंबई से सुबह 7:45 बजे उड़ान भरकर 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचना था। फिर वाराणसी से इसी विमान को सुबह 10:30 बजे वाराणसी से दोपहर 12:30 बजे मुंबई पहुंचना था। मुंबई जाने वाले पैसेंजर सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पहुंच गए थे। लेकिन विमान अपने निर्धारित समय से न पहुंचकर रात 8 बजे पहुंचा और रात्रि 10:30 बजे विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। 

विज्ञापन

इसे लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्पाइसजेट के अधिकारियों के द्वारा यात्रियों को समझाने का प्रयास किया गया। विमान के ज्यादा विलंब होने के कारण यात्रियों ने अधिकारियों के खिलाफ ही नारेबाजी शुरु कर दी। 
विज्ञापन

बतां दें कि एयरलाइंस के नियम के अनुसार विमान पकड़ने वाले यात्रियों को बोर्डिंग टाइम से लगभग 1 घंटे पहले पहुंचना होता है। जिसमें सिक्योरिटी चेकिंग सहित अन्य जरूरी सुरक्षा जांच प्रक्रिया एयरलाइंस काउंटर पर यात्रियों को करवानी पड़ती है। दोपहर तक विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा तब यात्रियों ने स्पाइसजेट के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ करना शुरू की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यात्रियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी बार-बार झूठा दिलासा देते रहे और इस दौरान किसी पैसेंजर से नाश्ता और भोजन तक के लिए नहीं पूछा । जिससे नाराज होकर यात्री एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में धरने पर बैठ गए।

 एयरलाइंस अधिकारियों ने कहा कि विमान पहले से ही री-शेड्यूल थी सभी पैसेंजर को ईमेल और फोन से सूचना दे दी गई थी। यात्रियों के नाश्ते का भी प्रबंध कराया गया था। ई मेल और फोन से सूचना के बाद भी एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को व्यवस्थाएं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed